सलामतपुर रायसेन से अदनान खान की रिपोर्ट
थाना अंतर्गत पुलिस निरंतर क्षेत्रों में अपराधिक गतिविधियों को रोकने के लिए प्रयासरत है। जिसके चलते सलामतपुर थाना प्रभारी देवेन्द्र पाल सिंह ने त्योहारों के मद्देनजर कस्बा में रात्रि गश्त भी बड़ा दी है। इसी कड़ी में थाना अंतर्गत दीवानगंज चौकी पुलिस को क्षेत्र में भ्रमण के दौरान मुखबिर द्वारा सूचना मिली कि कुल्हाड़ियां होटल के पीछे कुछ लोग ताश पत्ते पर हार जीत का दाव लगाकर जुआ खेल रहे हैं। मुखबिर द्वारा बताए स्थान पर पुलिस पहुंची। जहां पर पुलिस को देख जुआ खेल रहे आरोपी भागने लगे। दीवानगंज चौकी प्रभारी सत्येंद्र दुबे ने स्टाफ की मदद से घेराबंदी कर चारों आरोपी को पकड़ा। जिनके पास से ताश के 52 पत्ते एवं 11300 रुपए नगद बरामद किए गए। चारों आरोपियों पर जुआ एक्ट के तहत मामला पंजीबद्ध किया गया है।