Let’s travel together.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वॉर मेमोरियल पर शहीदों को किया नमन, जवानों के लिए लिखा संदेश

0 447

PM ने वॉर मेमोरियल पर शहीदों को किया नमन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 73वें गणतंत्र दिवस  के अवसर पर राष्ट्रीय वॉर मेमोरियल पहुंचकर  राष्ट्रीय युद्ध स्मारक पर पुष्पांजलि अर्पित की. इस मौके पर उनके सिर पर उत्तराखंड की टोपी नजर आई, जिस पर ब्रह्मकमल बना हुआ है, इसके अलावा उनके गले में मणिपुर का गमछा भी नजर आ रहा था. हर साल की तरह इस बार भी मुख्य समारोह राजधानी दिल्‍ली में राजपथ पर आयोजित किया जा रहा है.सबसे पहले सुबह 10.05 बजे, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नेशनल वॉर मेमोरियल पहुंचकर देश के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले सैनिकों को श्रद्धांजलि अर्पित की.

इस दौरान पीएम के साथ रक्षा मंत्री, राजनाथ सिंह, रक्षा राज्यमंत्री अजय भट्ट, रक्षा सचिव अजय कुमार और सेना के तीनों अंगों यानि थलसेना, वायुसेना और नौसेना के प्रमुख मौजूद रहे.15 मिनट बाद यानी 10.15 बजे पीएम राजपथ पहुंचे. इसके बाद राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद का काफिला घोड़ों पर सवार प्रेसीडेंट बॉडीगार्ड्स के साथ राजपथ पर पहुंचा. जहां प्रधानमंत्री ने उनका स्वागत किया. 10.26 पर ध्वजारोहण और राष्ट्रगान हुआ. 21 तोपों की सलामी दी गई.स्मारक पर पुष्पांजलि अर्पित करने के बाद प्रधानमंत्री ने वहां डिजिटल आगंतुक पुस्तिका पर अपना संदेश भी लिखा.सभी ने भारत की रक्षा करने के दौरान शहीद हुए जवानों के लिए दो मिनट का मौन रखा और उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित  की.पीएम के साथ रक्षा मंत्री, राजनाथ सिंह, रक्षा राज्यमंत्री अजय भट्ट, रक्षा सचिव अजय कुमार और सेना के तीनों अंगों यानि थलसेना, वायुसेना और नौसेना के प्रमुख मौजूद रहे

Leave A Reply

Your email address will not be published.

सेवा भारती के सिलाई-मेहंदी केंद्र का पदाधिकारियों ने किया अवलोकन     |     दीवानगंज प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में डॉक्टर नहीं, 5 दिनों से मरीज परेशान     |     बारिश बनी बेजुबानों की मौत का कारण, देहरी के पास अज्ञात वाहन ने गायों के झुंड को रौंदा     |     5 दिन से अघोषित बिजली कटौती से दीवानगंज क्षेत्र बेहाल, बारिश की कमी के बीच धान की फसल पर मंडराया संकट     |     मानव तस्करी, जुआ और अवैध गतिविधियों के खिलाफ पुलिस का जागरूकता अभियान, ग्रामीणों से मांगा सहयोग     |     पत्रकार हौसला छोड़ दें तो लोकतंत्र में दरारें आ जाएंगी – राजेश रैना”     |     सरकारी स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में धरसीवा को एक ओर सौगात     |     10 करोड़ नशा मुक्ति प्रतिज्ञा राष्ट्रीय महाअभियान का होगा तिल्दा में शुभारंभ     |     उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री से श्री नायडू से की सौजन्य भेंट     |     वर्षायोग चातुर्मास कलश स्थापना समारोह 9 अगस्त को     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811