Let’s travel together.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस गणतंत्र दिवस पर अपनी टोपी से सबको चौंकाया

0 435

73वें गणतंत्र दिवस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की टोपी चौंकाने वाली रही. इससे पहले पीएम मोदी रंगीन साफा पहनते थे. इस बार प्रधानमंत्री ने जो टोपी पहनी उसे लेकर सोशल मीडिया पर चर्चा शुरू हो गई.

कई लोगों ने इस बात की पुष्टि की कि पीएम की टोपी का संबंध उत्तराखंड से है. इसे लोग ब्रह्मकमल टोपी भी कहते हैं. ब्रह्मकमल उत्तराखंड का राजकीय फूल है. उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव भी हैं.

रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट ने भी वही टोपी पहनी थी. अजय भट्ट उत्तराखंड के नैनीताल से लोकसभा सांसद हैं. पीएम मोदी इस गणतंत्र दिवस में सफ़ेद कुर्ता, जैकेट, उत्तराखंडी टोपी और मणिपुरी स्टोल में दिखे।

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पीएम मोदी को अपने प्रदेश की विरासत को अपनाने के लिए शुक्रिया कहा. धामी ने ट्वीट कर कहा, ”आज 73वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने ब्रह्मकमल से सुसज्जित देवभूमि उत्तराखंड की टोपी धारण कर हमारे राज्य की संस्कृति एवं परम्परा को गौरवान्वित किया है. मैं उत्तराखंड की सवा करोड़ जनता की ओर से माननीय प्रधानमंत्री जी का हार्दिक आभार प्रकट करता हूँ.”

Leave A Reply

Your email address will not be published.

केमफेस्ट–2026 के आचार्य पी. सी. रे. जन्म शताब्दी समारोह के द्वितीय दिवस के अंतर्गत व्याख्यान एवं भाषण प्रतियोगिता आयोजित     |     जिला सहकारी केंद्रीय बैंक की 60वीं वार्षिक आमसभा आयोजित, वित्तीय स्थिति और आगामी कार्ययोजना पर हुई चर्चा     |     दादा धूनी दरबार में आस्था का अनोखा आयोजन, धूनी में अर्पित किए सोने-चांदी के आभूषण     |     डोल ग्यारस पर निकाली गई भगवान कन्हैयालाल की भव्य शोभायात्रा     |     लगातार दूसरे वर्ष भी नही बनी सड़क, शासकीय आईटीआई पहुंच मार्ग दलदल में तब्दील, छात्र हो रहे परेशान     |     विमान में बैठ जल विहार के लिए निकले लड्डू गोपाल, नगर में जगह-जगह हुआ जोरदार स्वागत      |     CA का सपना टूटा, हौसला नहीं; अब एमपीपीएससी में चयनित होकर बने असिस्टेंट प्रोफेसर राजीव कुशवाहा      |     2 अक्टूबर को होगी रिलीज़‘ फिल्म प्रेम कीटाणु’     |     स्वर्गीय श्री रामगोपाल माहेश्वरी के नाम पर मार्ग की नामपट्टिका का उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने किया अनावरण     |     उमंग है तो जिंदगी में रंग है थीम पर उत्कृष्ट विद्यालय क्रमांक-1 में मना उमंग दिवस     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811