Let’s travel together.

युवाओं ने सड़कों पर घूमने वाली लगभग 300 गायों के सींगों पर लगाया रेडियम

0 136

गौसेवक घायल गायों की सूचना मिलने पर तुरंत पहुंच कर उनका इलाज कर रहे हैं

देवेश पाण्डेय सिलवानी रायसेन

सिलवानी में बड़ी संख्या में आवारा गायें घूम रही हैं। स्टेट हाईवे पर आए दिन वाहनों की चपेट में आने से इन गायों की मौत हो रही है। बाइक चालक भी हादसे का शिकार हो रहे हैं। इसी को ध्यान में रखते हुए युवाओं ने सड़कों पर घूमने वाली गायों के सींगों पर रेडियम लगाया।


युवाओं का कहना है कि रात में वाहन चालक गायों को नहीं देख पाते हैं और वाहन से टकराने से कई बार गाये घायल हो जाती है तो कई गायों की असमय ही मौत हो जाती है। इसी को ध्यान में रखते हुए गायों के सींग पर रेडियम लगाया गया है। शुक्रवार को गौसेवकों द्वारा नगर की सड़कों पर घूम रही लभगभ 300 गायों के सींग में रेडियम लगाया गया। वहीं दुर्घटना में घायल और बीमार गायों का इलाज भी किया गया। गौसेवकों को घायल गाय की सूचना मिलने पर टोली तुरंत पहुंचकर उनका इलाज भी निरंतर कर रही है।
गौसेवकों ने बताया कि नागरिकों के सहयोग से गौसेवक दल ने शुक्रवार को लक्ष्य रखा था कि 300 गायों को रेडियम लगाने का और देर रात तक पूर्ण किया। और गौसेवक दल का आगामी लक्ष्य यह है कि जल्द ही सिलवानी में ऐसी कोई भी गाय नहीं होगी जिसके सींग के ऊपर रेडियम ना हो बहुत जल्दी उस लक्ष्य पर भी पहुंच जाएंगे।
गौसेवकों में मुकेश साहू, अनिल साहू,लकी कुलकर्णी, गौरव साहू, पुष्पेन्द्र सेन, विभू अग्रवाल, यश कुलकर्णी और सभी गौसेवक शामिल रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

सावन के तीसरे सोमवार और नाग पंचमी पर शिवालयों में उमड़ा आस्था का सैलाब     |     जड़ों समेत उखड़ा पेड़ बारिश में फिर हुआ हरा-भरा     |     टोर ग्राम पंचायत में हरेली बर्ड फेस्टिवल का सफल आयोजन     |     फेक्ट्री कर्मी की बाइक चुराने वाला परसतराई से गिरफ्तार     |     अवैध प्रवासियों की खोज में पुलिस का सत्यापन अभियान जारी     |     माँ माही शबरी कावड़ यात्रा का भव्य आयोजन; जगह-जगह हुआ जोरदार स्वागत     |     हजारों साल प्राचीन नागदेवता की पूजा करने पहुंचे ग्रामीण      |     सावरकर से जुड़े प्रश्न पर शिक्षक के निलंबन का विरोध, शिक्षक संघ ने सौंपा ज्ञापन     |     हैप्पी किड्ज प्ले स्कूल में सांस्कृतिक कार्यक्रम, नन्हे-मुन्नों ने दिखाई प्रतिभा     |     नागों की अदालत में नागों ने बताया काटने का कारण,गैरतगंज तहसील के सीहोरा खुर्द गांव में लगी नागों की अदालत      |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811