देवेश पाण्डेय सिलवानी रायसेन
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा, होशंगाबाद संसदीय क्षेत्र के सांसद राव उदय प्रताप सिंह, पूर्व मंत्री एवं वर्तमान सिलवानी विधायक ठाकुर रामपाल सिंह राजपूत, प्रदेश सह संयोजक जोधा सिंह अटवाल, पूर्व विधायक उदयपुरा विधानसभा रामकिशन पटेल एवं रायसेन भाजपा जिला अध्यक्ष जयप्रकाश किरार की सहमति से स्थानीय निकाय प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक नरेंद्र सिंह राजपूत द्वारा कुलदीप विश्नोई को रायसेन जिले का जिला संयोजक नियुक्त किया गया। इस अवसर पर भाजपा पदाधिकारियों ने नवनियुक्त पदाधिकारी कुलदीप विश्नोई को बधाई एवं शुभकामनाएं दी। नवनियुक्त जिला संयोजक कुलदीप विश्नोई ने मीडिया से बात करते हुए बताया कि संगठन को मजबूती प्रदान करना व पार्टी को आगे ले जाना मेरी प्राथमिकता रहेगी।
ज्ञातव्य हो कि इस वर्ष हुए नगरीय निकाय चुनाव में संगठन ने भाजपा पार्टी को जिताने की जिम्मेदारी कुलदीप विश्नोई को सौंपी थी जिसे उन्होंने बखूबी निभाया। जिसका परिणाम यह रहा कि आज नगर पंचायत में भाजपा की सरकार है।