Let’s travel together.

स्मृति पटल पर शेष:आधुनिकता ने बदल दिए घरों में इस्तेमाल होने वाले सामान

0 242

दमोह से धीरज जॉनसन की रिपोर्ट

आधुनिक समय में जीवन के लगभग प्रत्येक क्षेत्र में परिवर्तन हुआ है जिसका प्रभाव भी स्पष्ट दिखाई देता है वक्त के साथ गतिशीलता आई और लोग त्वरित कार्य में विश्वास करने लगे। इस बदलाव का प्रभाव घर परिवार में भी दिखाई देता है।
आज के समय में गृहस्थी के समस्त कार्य और सामान रखने के स्थान और तकनीक तय है। मसाले मिक्सी में पीसे जाते है,तो अनाज चक्की से पिस कर आता है, रोटियां केसरोल में रखी जाती है और सामग्री के नाप तौल के तरीके बदल चुके है, पर प्राचीन काल में घरेलू कार्यों के तरीके बिलकुल भिन्न थे और वर्तमान पीढ़ी तो शायद इनके नाम भी भूलती जा रही है। ये सब सामान अभी भी घरों में पाए तो जाते है पर इनका उपयोग नहीं होता या बहुत कम मात्रा में होता है।
घर में काम आने वाली वस्तुओं को स्थानीय स्तर पर बुंदेली बोली में अलग अलग नामों से पहचाना जाता था। पूर्व के समय में अनाज पीसने के लिए हाथ की चक्की का उपयोग किया जाता था जिसे जांतो कहते थे और धान,धनिए,मिर्च पीसने के लिए मूसर का इस्तेमाल होता था।अनाज का नाप पैला (5 से 6 1/2 किलो तक) चोपल्ला (सवा से डेढ़ किलो तक) से होता था।अनाज मडुलिया में रखा जाता था और रोटियां मटेलनी में रखी जाती थी जो कागज को गला कर और सफेद मिट्टी (छुई) से बनती थी।छाछ निकालने के लिए परछिया तो आम काटने के लिए अमकटना ढूंढना पड़ता था।
कुछ इसी तरह की अन्य सामग्री भी हुआ करती थी जो समय के साथ-साथ विस्मृति के गर्त में समाती जा रही है लोगों का कहना था कि ये सामान अब उपयोग में नहीं आते,घर में भी अब इन्हें ढूंढना पड़ता है,कुछ तो अब मिलते ही नहीं है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

गुलगांव के जंगल में आबकारी विभाग की दबिश, 3 हजार किलो महुआ लाहन बरामद     |     सृजन संवाद’: मंडीदीप में एसडीओपी ने बच्चों और पालकों के साथ की चर्चा     |     FLN प्रशिक्षण के द्वितीय चरण का शुभारंभ, शिक्षकों को साक्षरता कार्यक्रम की दी जानकारी     |     विधायक अनुज शर्मा ने पत्नी सहित लिया मरणोपरांत अंगदान का  संकल्प     |     सेवा से संकल्प माह में  सराहनीय सहभागिता,150 महिला एवं पुरुषों ने किया रक्तदान     |     रायसेन में मंदिर पुजारी को हटाने की मांग, सैकड़ों लोगों ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर सौंपा ज्ञापन     |     बृजगोपाल लोया बने भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी     |     सीडब्ल्यूएसएन छात्रावास फतेहपुर में मनाया गया विश्व साइन लैंग्वेज डे     |     किसान का गेहूं ग्रेडिंग पास, गरीब की थाली में सड़ा कंकड़! बाड़ी PDS में सरकारी सिस्टम का घिनौना खेल उजागर     |     पुरानी मजदूरी के पैसों को लेकर हुआ विवाद, चाकू से हमला कर युवक की हत्या; चंद घंटों में तीन आरोपी गिरफ्तार     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811