Let’s travel together.

जिला अस्पताल में लैब टेक्नीशियन पर हमला:सैंपल लेते वक्त विक्षप्त महिला ने स्टूल फेंककर मारा

0 139

2 टेक्नीशियन घायल,मामले की शिकायत की सिविल सर्जन से

शिवलाल यादव रायसेन

रायसेन जिला अस्पताल में शुक्रवार को सुबह 10 बजे लैप पैथोलॉजी में मरीजों के सैंपल लेते समय एक विक्षिप्त महिला ने लैब टेक्नीशियन पर स्टूल से हमला कर दिया।इस अचानक हुई घटना में दो महिला लैब टेक्नीशियन घायल हो गईं। मामला जिला अस्पताल में लगे सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हो गई।
घायल लैब टेक्नीशियन भावना झा और स्वाति बरडे ने बताया कि वह रोज की तरह शुक्रवार को सुबह लैब पैथोलॉजी में पहुंचे ।वह मरीजों के जांच सैंपल ले रही थीं। इसी दौरान एक महिला ने उन पर स्टूल से हमला कर दिया। जिससे उनके सिर और मुंह में चोट लगी है। घटना के बाद जिला अस्पताल के सभी लैब टेक्नीशियनों इस घटना से जिला अस्पताल के सिविल सर्जन डॉ एके शर्मा को अवगत कराया गया है। उक्त विक्षिप्त महिला के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
वहीं इस संबंध में जिला अस्पताल के सिविल सर्जन डॉ ए.के शर्मा का कहना है कि महिला की दिमागी हालत ठीक नहीं है
। उसे कोई व्यक्ति जिला अस्पताल छोड़ गया था। वह कई दिनों से जिला अस्पताल परिसर में घूमती रहती है और अकसर कभी मरीजों तो कभी के कर्मचारियों पर अचानक हमला कर देती है। आज की घटना के बाद महिला को हमीदिया अस्पताल मानसिक रोग विभाग में रेफर कर दिया है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

गुलगांव के जंगल में आबकारी विभाग की दबिश, 3 हजार किलो महुआ लाहन बरामद     |     सृजन संवाद’: मंडीदीप में एसडीओपी ने बच्चों और पालकों के साथ की चर्चा     |     FLN प्रशिक्षण के द्वितीय चरण का शुभारंभ, शिक्षकों को साक्षरता कार्यक्रम की दी जानकारी     |     विधायक अनुज शर्मा ने पत्नी सहित लिया मरणोपरांत अंगदान का  संकल्प     |     सेवा से संकल्प माह में  सराहनीय सहभागिता,150 महिला एवं पुरुषों ने किया रक्तदान     |     रायसेन में मंदिर पुजारी को हटाने की मांग, सैकड़ों लोगों ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर सौंपा ज्ञापन     |     बृजगोपाल लोया बने भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी     |     सीडब्ल्यूएसएन छात्रावास फतेहपुर में मनाया गया विश्व साइन लैंग्वेज डे     |     किसान का गेहूं ग्रेडिंग पास, गरीब की थाली में सड़ा कंकड़! बाड़ी PDS में सरकारी सिस्टम का घिनौना खेल उजागर     |     पुरानी मजदूरी के पैसों को लेकर हुआ विवाद, चाकू से हमला कर युवक की हत्या; चंद घंटों में तीन आरोपी गिरफ्तार     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811