Let’s travel together.

दुर्घटनाएं रोकने पुलिस सड़क पर उतरी भोपाल विदिशा हाईवे पर मवेशियों के सींग पर लगाया रेडियम

0 137

सलामतपुर रायसेन से अदनान खान की रिपोर्ट

सलामतपुर थाना क्षेत्र की दीवानगंज चौकी पुलिस ने शुक्रवार को रेडियम अभियान चलाया। इसके तहत क्षेत्र के विभिन्न चौक-चाैराहों विदिशा भोपाल हाईवे पर बैठे मवेशियों के सींग पर रेडियम लगाया। ताकि वे रात के समय हादसों का शिकार नहीं हो। भोपाल विदिशा हाईवे पर मवेशियों का राज है। रात में मवेशी सड़कों और चौराहों पर डेरा डालकर बैठे रहते हैं।इससे कई बार वाहन चालक हादसों का शिकार हो जाते है। वहीं मवेशी भी टक्कर के कारण घायल हो जाते है। इसी के तहत पुलिस ने शुक्रवार को मवेशियों के सींग पर रेडियम लगाए। इस दौरान दीवानगंज चौकी प्रभारी सत्येंद्र दुबे, आरक्षक आशीष शर्मा, आरक्षक राजू चौहान, ग्राम रक्षा समिति के सदस्य राहुल यादव अन्य कर्मी मौजूद थे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

राजगढ़ पुलिस का मानवीय चेहरा:08 माह की मासूम को मिली मां की ममता     |     आत्मा की आवाज, मूल्यबोध और धर्ममय जीवन ही सफलता का आधार” : मुनि श्री प्रमाण सागर महाराज     |     रेंज हनुमान मंदिर, मंगलवार-शनिवार उमड़ती है हजारों श्रद्धालुओं की भीड़     |     बारिश न होने से बढ़ी किसानों की चिंता, धान की रोपाई ठप     |     प्रधानमंत्री योजना की सड़क खोदकर छोड़ दी, एक सप्ताह बाद भी नहीं हुई मरम्मत; दीवानगंज फैक्ट्री चौराहे पर हादसे का खतरा बढ़ा     |     सत्ती टोला को मिली पक्की सड़क की सौगात, 6.77 लाख की सीसी रोड का लोकार्पण, बरसों की परेशानी हुई दूर     |     सात दिन बाद नदी में दफन मिला विजय जैन का शव, हत्या की आशंका से सनसनी     |     एडवोकेट गिरजेश कुशवाहा बने लोक अभियोजक     |     कई परिवारों को मिली बड़ी सौगात: 152 आवासहीनों को पट्टे, 286 हितग्राहियों को पीएम आवास की स्वीकृति     |     डॉ. प्रभुराम चौधरी के प्रयासों से साँची विधानसभा को मिली 5 करोड़ रुपये की बड़ी सौगात     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811