Let’s travel together.

सिलवानी पुलिस द्वारा 3 साल पहले हुए अंधे कत्ल का खुलासा

0 225

सत्येंद्र जोशी रायसेन

जिले की सिलवानी पुलिस ने तीन साल पहले हुए एक अंधे कत्ल का खुलासा किया है।आरोपी ने अपनी ही पत्नी की हत्या सिर्फ इसलिए कि थी कि वह पत्नी पर शक करता था।आरोपी ने बताया मृतक तुला रामपाल अपनी पत्नी पर शक करता था इसलिए उसने हत्या कर दी थी। हत्या के बाद पुलिस को मामला ट्रेस करने में पूरे 3 साल लग गए। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

सिलवानी थाना क्षेत्र मैं 3 साल पहले हुई तुलाराम पाल की हत्या का खुलासा हो गया है पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
थाना सिलवानी में 3 वर्ष पहले 21.08.19 को फरियादी हरीराम पिता वालचंद मेहरा निवासी जैथारी ने रिपोर्ट किया कि दिनांक 18.08.19 को गांव के तुलाराम पाल पिता भैयालाल पाल उम्र 50 साल निवासी ग्राम जैथारी को किसी अज्ञात व्यक्ति ने घर में घुसकर मारपीट की है जिससे वह घर में बेहोश पड़ा है जिसे एम्बुलेस की मदद से इलाज हेतु सिलवानी भेजा गया था जहां से उसे हमीदिया अस्पताल भोपाल रिफर कर दिया है। इलाज के दौरान तुलाराम पाल की दिनांक 28.08.19 को मृत्यु हो गई। रिपोर्ट पर अज्ञात आरोपी के विरुध्द अपराध के 230 / 19 धारा 452,323,302 भादवि का पंजीबध्द कर विवेचना में लिया गया । अपराध की गंभीरता को देखते हुये विकाश कुमार शाहबाल पुलिस अधीक्षक रायसेन के निर्देशन में अमृत मीना अति० पुलिस अधीक्षक एंव राजेश तिवारी एसडीओपी सिलवानी द्वारा आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये व अज्ञात आरोपी की पतारसी हेतु थाना सिलवानी की टीम गठित की गई। विवेचना के दौरान साक्षियों व परिजनों से पूछताछ की गई तथा कथनों पर संदिग्ध कबीर खान निवासी जैथारी की तलाश प्रारंभ की गई व रायसेन जिले की पुलिस द्वारा आरोपी की पतारसी हेतु संयुक्त अभियान चलाया गया। जो आरोपी कबीर खान पिता रफीक खान उम्र 25 साल निवासी जैथारी थाना सिलवानी को थाना प्रभारी मण्डीदीप मनोज सिंह की मदद से दिनांक 12.09.22 को गिरफतार किया गया व आरोपी से पूछताछ की गई जिसने बताया कि मृतक तुलाराम पाल उस पर उसकी पत्नी से अवैध संबंध होने का शक करता था तथा शराब पीकर चिल्लाचौट करता रहता था इसी बात पर से परेशान होकर उसने मृतक को सागौन का डण्डा मारकर हत्या कर दी थी। प्रकरण का खुलासा करने व आरोपी की गिरफ्तारी में निरीक्षक मायासिंह इंचार्ज थाना प्रभारी उनि आर. एस. पाण्डेय, चौकी प्रभारी जैथारी, उनि संतोष दांगी, प्रआर 210 अरविन्द राजपूत, प्रभार 28 जितेन्द्र सिंह, आरक्षक 724 रामनरेश की महत्वपूर्ण भूमिका रही श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय रायसेन द्वारा प्रकरण का खुलासा करने वाली पुलिस टीम को पुरुष्कार देने की घोषणा की गई है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

दानवीर दाऊ पोषण लाल चंद्रवंशी की भव्य स्मृति स्मारक का विधायक अनुज शर्मा ने किया लोकार्पण     |     अमित शाह आज रात भोपाल पहुंचेंगे, 3 अक्टूबर को 35 हजार से ज्यादा गोपालकों के सम्मेलन में होंगे शामिल     |     स्व. परसराम भारद्वाज जी की जयंती पर कांग्रेसजनों ने किया श्रद्धापूर्वक स्मरण     |     सबसे बड़े पत्रकार तो आदि तीर्थंकर ऋषभ देव थे जिन्होंने हर प्राणी का कल्याण किया     |     व्यावसायिक शिक्षा से रोजगार के अवसरों की राह समझने भोपाल पहुंचे पीएमश्री स्कूल सेमरा के विद्यार्थी     |     पितृ मोक्ष के लिए 4 अक्टूबर से सात दिवसीय संगीतमय श्रीमद्भागवत कथा     |     पानी में डूबा अंबाडी-छपरई अंडरपास, तीन रेलवे पटरियां पार करने को मजबूर ग्रामीण; हादसे का खतरा बढ़ा     |     सूने मकान में चोरी करने घुसे आरोपी को ग्रामीणों ने पकड़कर पुलिस के हवाले किया     |     युवती से धक्का-मुक्की का वीडियो वायरल, बरेली थाने का वीडियो भी सामने आया; पुलिस पर रिपोर्ट दर्ज नहीं करने के आरोप     |     वृद्धजन समाज की अमूल्य धरोहर, उनका सम्मान हमारी नैतिक जिम्मेदारी : डॉ. प्रभुराम चौधरी     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811