Let’s travel together.

श्री गणेश विसर्जन 2022: इस दिन होगी गणपति बप्पा की विदाई

0 124

श्री गणेश विसर्जन 2022: इस दिन होगी गणपति बप्पा की विदाई

हिंदू पंचांग के अनुसार भाद्रपद माह के शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी यानि 14वें दिन गणेश विसर्जन किया जाता है. इस दिन को हिंदू धर्म में अनंत चतुर्दशी भी कहा जाता है. इस बार गणेश विसर्जन की तिथि 9 सितंबर 2022 को है. विसर्जन के लिए शुभ मुहूर्त 9 सितंबर को सुबह 6 बजकर 3 मिनट से लेकेर 10 बजकर 44 मिनट तक रहेगा. इसके बाद दूसरा मुहूर्त 12 बजकर 18 मिनट से लेकर शाम 6 बजकर 31 मिनट तक रहेगा.

गणेश विसर्जन की विधि

बता दें कि गणेश चतुर्थी के दिन घरों में गणपति की स्थापना की जाती है. यह स्थापना डेढ़ दिन, 3, 5, 7 या 10 दिनों के लिए होती है. आप जितने दिनों के लिए गणपति को घर लेकर आ रहे हैं उतने दिनों के बाद उनका विसर्जन करें. विसर्जन से पहले भगवान गणेश की विधि-विधान से पूजा करें और फिर एक चैकी पर लाल रंग का कपड़ा बिछाएं. इसके बाद उस पर गंगाजल छिड़क कर उसे शुद्ध करें. फिर जयघोष के साथ चैकी पर गणपति को विराजमान करें.


इसके बाद चैकी पर पान, सुपारी, मोदक, दीपक और पुष्प रखें. फिर गणपति को धूमधाम के साथ विसर्जन के लिए लेकर जाएं. विसर्जन से पहले उनकी आरती करें और फिर विसर्जित कर दें. साथ ही अपनी गलतियां के लिए क्षमा मांगें और प्रार्थना करें कि गणपति का आशीर्वाद हमेशा आपके साथ बना रहे.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

जिला स्तरीय शालेय टेबल टेनिस एवं बॉक्सिंग प्रतियोगिता संपन्न     |     तंत्रिक बनकर गहने ठगने वाला आरोपी गिरफ्तार, बाइक से सुराग लगाकर पुलिस पहुंची आरोपी तक     |     किसानों के लिए बड़ी पहल व्हाट्सएप से घर बैठे होगी खाद की बुकिंग     |     कायस्थ महिला प्रकोष्ठ का हरियाली तीज महोत्सव, अंताक्षरी और म्यूजिकल चेयर में महिलाओं ने दिखाई प्रतिभा     |     सप्रे संग्रहालय की प्रचुर संदर्भ संपदा देख कर यू.के. हिंदी समिति अभिभूत     |     मैहर से मिली लाड़ली बहनों को नैहर की नेग,मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सवा करोड़ से अधिक लाड़ली बहनों को अंतरित किए 2148.30 करोड़ रुपए     |     सीहोर जिले में दर्दनाक हादसा: पानी में डूबने से तीन मासूमों की मौत     |     सही दिशा का प्रसाद ही सही दशा का प्रसाद बनता है-मुनि श्री अभय सागर महाराज     |     माता वैष्णोदेवी यात्रा पर भक्तों का 22 सदस्यों का जत्था हुआ रवाना     |     पशुओं के प्रति क्रूरता से परिवहन करने वाले 02 आरोपी गिरफ्तार     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811