Let’s travel together.

पहले सूट-बूट अब लूट की भाजपा सरकार’, कांग्रेस के बागी विधायकों पर भी बरसे कमलनाथ

0 158

भोपाल । पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने दावा किया है कि 11 महीने बाद राज्य में कांग्रेस की सरकार बनने जा रही है. एक दिवसीय प्रवास पर इंदौर आए कमलनाथ कई कार्यक्रमों में शिरकत के बाद शाम में पत्रकारों से बातचीत की. प्रेसवार्ता में उन्होंने कई मुद्दों पर खुलकर राय जाहिर की. कमलनाथ कांग्रेस के बागी विधायकों पर भी बरसे. उन्होंने कहा कि आना वाला समय बताएगा बागियों की क्या हालात होनेवाली है. कमलनाथ ने कहा कि विविधता भरे देश में ही भारत जोड़ो यात्रा हो सकती है किसी अन्य देश में संभव नहीं है.

सूट, बूट और लूट की है BJP सरकार-कमलनाथ: उन्होंने बीजेपी पर हमला बोलते हुए उसे सूट, बूट और लूट की सरकार बताया. उन्होंने कहा कि बीजेपी सरकार टेलीविजन और होर्डिंग्स से चलती है. सरकार के पास अपना कोई विजन नहीं है. कमलनाथ प्रदेश में कांग्रेस के सरकार गठन पर आत्मविश्वास से भरे दिखाए दिए. उन्होंने कहा कि 11 महीने बाद प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनने जा रही है. कांग्रेस का मुकाबला बीजेपी के संगठन से है. उन्होंने कहा कि कांग्रेस भी संगठन को मजबूत करने में जुटी हुई है.

कांग्रेस के बागी विधायकों पर की भविष्यवाणी: कमलनाथ कांग्रेस से बागी होकर बीजेपी में शामिल होने वाले विधायकों को आड़े हाथों लिया. उन्होंने भविष्यवाणी की कि बागी नेताओं की आने वाले समय में हालत देखने लायक होगी. बीजेपी का दामन थामनेवाले कांग्रेस विधायकों पर कमलनाथ ने दावा किया कि सौदेबाजी की जानकारी थी. उन्होंने कहा कि अगर मैं भी चाहता तो सौदेबाजी कर सरकार बना सकता था लेकिन मध्य प्रदेश की छवि धूमिल होने के कारण नहीं किया. उन्होंने कहा कि सौदेबाजी की जानकारी होने के बावजूद सिद्धांत को नहीं छोड़ा.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

रायसेन में पार्किंग विवाद ने पकड़ा तूल: PHE कर्मचारी से मारपीट, गाड़ी चढ़ाने का प्रयास; आक्रोशित रहवासियों ने किया चक्काजाम     |     अनेक पंडालों मे विधिविधान से विराजमान हुई मां दुर्गा     |     बिजली समस्या को लेकर बिजली दफ्तर पर किसानों ने किया प्रदर्शन अतिरिक्त तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन     |     केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराजसिंह चौहान ने भोजपुर में किया प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के चौथे चरण का शुभारंभ     |     रायसेन जिले भर में सैकड़ो स्थान पर घट स्थापना के साथ विराजी मां जगदंबे      |     अग्रसेन महाराज की जयंती पर अग्रवाल समाज ने निकाली शोभायात्रा, नगर में हुआ जगह-जगह स्वागत     |     ग्रामीण पुलिस ने 48 घंटे में सुलझाया बिरबिरा दोहरा हत्याकांड     |     वार्ड 5 के रहवासी कच्चे शौचालय की समस्या से परेशान, नगर पालिका से लगाई गुहार     |     सेवा संकल्प अभियान::सेवा के रंग ,राष्ट्र के संग थीम पर मानव रंगोली का आयोजन     |     गढ़ी में सड़क किनारे नाली निर्माण, पेवर ब्लॉक, यात्री प्रतीक्षालय और स्ट्रीट लाइट की व्यवस्था की मांग     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811