Let’s travel together.

राष्ट्रपति महामहिम द्रोपदी मुर्मू ने शिक्षक नीरज सक्सेना को दिल्ली में आयोजित शिक्षक सम्मान समारोह में किया सम्मानित

0 332

मप्र के रायसेन जिले के सुल्तानपुर तहसील के ग्राम सालेगढ़ के प्राथमिक शाला के शिक्षक नीरज सक्सेना आगामी 5 सितंबर को शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित हुए।आज राष्ट्रपति महामहिम द्रोपदी मुर्मू ने उन्हें दिल्ली में आयोजित शिक्षक सम्मान समारोह में सम्मानित किया।

एक ऐसा शिक्षक जिसकी पहली पोस्टिंग पर सभी मित्रों ने कहा की एक ऐसे गांव में जहां जाने के लिये सड़क तक नहीं है वहां कैसे जाकर पढ़ाओगे तुम ये नौकरी मत करो,लेकिन इसके बाद भी नीरज सक्सेना ने उस स्कूल में नौकरी ज्वाइन भी की और आदिवासी बाहुल्य क्षेत्र सालेगढ़ के शासकीय प्राथमिक शाला सालेगढ़ को अपनी मेहनत से ऐसा कर दिया कि पूरे क्षेत्र के बच्चे फटाफट अंग्रेजी में बात करते हैं तो और इस सरकारी स्कूल देखकर लगता है की ये किसी प्राइवेट स्कूल से कम कम नहीं है। ग्राम सालेगढ़ में जाने के लिए आज भी रास्ता नहीं है और सुल्तानपुर मुख्यालय से 20 किलोमीटर दूर है।लेकिन नीरज सक्सेना ने अपनी मेहनत कर एक-एक करके बच्चों को घर घर से जाकर बुलाया और बच्चों को पढ़ाई के लिये मनाया और इसके बाद आज हालात ऐसे हैं कि उस स्कूल को देखकर आप यह नहीं कह सकते कि यह कोई प्राइवेट संस्था से कम है,नीरज सक्सेना इसे अपने परिवार और बड़े बुजुर्गों का आशीर्वाद और अपने इष्ट मित्रों की दुआओं का असर बताते हैं।आपको बता दें कि पिछले वर्ष शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए भारत सरकार के इस्पात मंत्रालय ने शिक्षक नीरज सक्सेना को अपना ब्रांड एंबेसडर बनाया है। नीरज सक्सेना का एक वीडियो पिछले वर्ष सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ था जिसमें बच्चों की कॉपी किताबों को बैलगाड़ी पर रखकर बह स्वयं बैलगाड़ी चलाते हुए गांव की तरफ ले जा रहे थे इस वीडियो से पूरे देश मे नीरज सक्सेना चर्चा में आये थे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

मोटरसाइकिल रोककर  पुलिस ने पकड़ी अवैध शराब,अवैध शराब परिवहन करते दो गिरफ्तार     |     विकसित भारत की पहली शर्त ‘नशा मुक्त युवा’, रीवा से बुलंद हुआ संकल्प     |     युवक को विदेश की मस्जिद में इमाम बनाने का सपना दिखाकर मजदूरी कराई और टॉयलेट साफ़ कराया     |     पेड़ भी, पर्यावरण भी और पत्रकार एकजुट भी! बुरहानपुर में अनूठी पहल     |     उचित मूल्य दुकान विक्रेताओं का फूटा गुस्सा, बोले—’चार-चार महीने तक कमीशन नहीं, कैसे चलाएं दुकान?’     |     पप्पू पटेल बने आदिवासी कांग्रेस दसई ब्लॉक अध्यक्ष     |     श्री कृष्ण आश्रम विद्यालय में गायत्री परिवार द्वारा बाल संस्कार शाला एवं ‘आओ गढ़ें संस्कारवान’ का आयोजन     |     सहायक शिक्षक मकसूद खान को सेवानिवृत्ति पर भावभीनी विदाई, शाला परिवार ने दी सम्मानपूर्ण विदाई     |     भोपाल में आचार्य संघ का कलश स्थापना समारोह संपन्न,आचार्यजी से आशीर्वाद लेने पहुंचे मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव     |     चांदोनी नदी में मिले युवक की हुई पहचान, पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंपा गया शव     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811