Let’s travel together.

“रिद्धि सिद्धि ओर बुद्धि के दाता का शुभ सन्देश “बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ

0 169

सिलतरा की झांकी देखने बड़ी संख्या में पहुच रहे लोग

सुरेन्द्र जैन धरसीवा

प्रथम पूज्य भगवान श्री गणेशजी को रिद्धि सिद्धि ओर बुद्धि के दाता के रूप में भक्ति भाव से पूजा जाता है दस दिवसीय गणेशोत्सव पर्व में तो देश विदेशों में हर जगह उनकी प्रतिमाएं विराजित कर भक्त भक्ति में लीन रहते हैं ऐंसे में यदि भगवान गणेशजी की मनोरम झांकी के साथ बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का शुभ सन्देश जनमानस तक पहुचे तो भला कौन नहीं मानेगा शायद इसी मंगल भावना के साथ इस वर्ष सिलतरा में भगवान श्री गणेश जी की मनोरम झांकी सर्व शिक्षा अभियान बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का शुभ सन्देश दे रही है जिसे देखने दृर दराज के ग्रामीण ही नहीं अपितु राजधानी रायपुर से भी भक्त सिलतरा पहुच रहे हैं।
सिलतरा के भाटापारा मोहल्ले में नव युवक समिति ने बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ व सर्व शिक्षा अभियान का शुभ सन्देश देती हुई मनोहारी झांकी बनाई है विध्नहर्ता रिद्धि सिद्धि बुद्धि के दाता भगवान श्री गणेशजी की मनोहारी प्रतिमा के साथ पंडाल में स्थापित यह अनुपम झांकी भक्तों के आकर्षण का केंद्र बन गई है।


भाजपा नेता को भी आकर्षित किया
सिलतरा में स्थापित इस मनोहारी झांकी की खुशबू भाजपा नेता अंजय शुक्ला को भी आकर्षित कर उन्हें रायपुर से सिलतरा तक खींच लाई जैंसे ही उन्हें सोशल मीडिया से पता चला वह तुंरन्त सिलतरा पहुचे भाजपा के बेटी पढ़ाओ बेटी बचाओ के प्रदेश अध्यक्ष अंजय शुक्ला ने भगवान श्री गणेश जी की भक्ति भाव से पूजन आरती की ओर सर्वशिक्षा अभियान व बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ की मनोहारी झांकी की मुक्तकंठ से प्रशंसा करते हुए समिति सदस्यों को बधाई व शुभकामनाये देकर उनका उत्साहवर्धन किया। अंजय शुक्ला ने कहा कि युवाओ की यह कला की प्रशंसनीय है।

गणेशोत्सव समिति के सदस्य विवेव वर्मा ने बताया कि कोरोना काल के बाद बाजार में आर्थिक तंगी है ऐंसे में चंदा कर मंहगा पंडाल बनाना तो मुश्किल था. इसलिए उनकी टीम ने अपने जेब खर्च और कुछ परिचितों के सहयोग से पूजा पंडाल बनाया ओर समाज मे एक शुभ संदेश देने बेटी बचाओ बेटी बढ़ाओ और सर्व शिक्षा अभियान की झांकी बनाई।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

ख़बर का असर:: सांदीपनि विद्यालय में पाठ्यक्रम की किताबें जलाने के मामले में जांच के आदेश, तीन दिन में मांगी रिपोर्ट     |     ट्रैक्टर टोचन का रोमांचक ट्रायल, ‘द ग्रैंडफादर’ ने दिखाया दम     |     गणेश झांकियों में गूंजे भक्ति के स्वर, महाआरती में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब     |     राष्ट्रीय सेवा योजना एवं विश्व हृदय दिवस का सफल आयोजन     |     28 से 30 सितंबर तक बैंक हड़ताल का प्रस्ताव, SBI ने ग्राहकों से पहले निपटाने को कहा जरूरी काम     |     शिक्षकों की पदोन्नति में देरी पर उठे सवाल, समय-सीमा तय करने की मांग     |     एक्टर मुश्ताक खान का निधन, कैंसर से थे पीड़ित     |     राष्ट्रीय सेवा योजना स्थापना दिवस पर कार्यक्रम आयोजित     |     श्री शुक्ल बालाघाट में स्वास्थ्य सेवाओं के सुदृढ़ीकरण और रोग नियंत्रण की व्यापक कार्यवाही     |     राज्य शासन से बने और निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेजों का संचालन सरकार ही करेगी, PPP मॉडल पर नहीं दिए जाएंगे     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811