Let’s travel together.

बहुचर्चित हनी ट्रैप मामले की मुख्य आरोपी जोया उर्फ मोनिशा गिरफ्तार

0 476

अरविंद चौकसे

देवास।बहुचर्चित हनी ट्रैप मामले के मुख्य आरोपी जोया उर्फ मोनिशा को गुरुवार को भीलवाड़ा से गिरफ्तार कर कोतवाली पुलिस लेकर आई। जिसके बाद दूसरे दिन शुक्रवार को न्यायालय में मुख्य न्यायाधीश मजिस्ट्रेट एव प्रथम न्यायाधीश की कोर्ट मे पेश किया जा रहा है। न्यायालय ने पुलिस को पूछताछ के लिए दो दिन का रिमांड दिया है।यहाँ हम आपको बता दे की प्राइम हास्पिटल के संचालक डॉ. पवन चिल्लोरिया को हनीट्रेप में फंसाने व 9 लाख रुपये ऐंठने का मामला सामने आने के बाद कोतवाली पुलिस ने जोया उर्फ मोनिसा डेविड, डॉ. संतोष दभाड़े, डॉ. महेंद्र गालोदिया के खिलाफ धारा 384, 120 बी के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया था। इस मामले में डॉ. चिल्लोरिया ने अपनी शिकायत के दौरान तीन वकीलों का भी जिक्र किया था, उनसे भी शहर कोतवाली पुलिस ने बयान लिये है। इसी बीच गुरुवार को मुखबिर की सूचना पर देवास पुलिस ने भीलवाड़ा राजस्थान जाकर छापामार कार्यवाही की गई और जोया को अपने कब्जे में ले लिया।

एसपी डॉ.शिवदयाल सिंह ने बताया की मुख्य आरोपिया को भीलवाडा से गिरफ्तार करके लाया गया है। उसके बयान लिए है। बयान के आधार पर आगे की जांच की जा रही हैं। जिन लोगों के नाम आएंगे उनसे भी पूछताछ की जाएगी। जोया के बैंक खातों की डिटेल्स की जानकारी ली जा रही हैं।मुख्य आरोपिया के पहले भी क्रिमिनल रिकॉर्ड मध्य्प्रदेश सहित अन्य राज्यों में हैं। राजस्थान से 3-4 केस पता चले हैं। उस बारे में पूछताछ कर पता लगा रहे है किन-किन थानों में किस धाराओं में केस दर्ज हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

दूसरे दिन भी मना रक्षाबंधन, जगह-जगह कजलियों की निकाली गई शोभायात्रा,गाए सावन के मनभावन गीत      |     नपा की एएचपी योजना में जमीन के नहीं मिल रहे खरीदार, विकास कार्य अधूरे, 15 से 22 लाख रेट पर सवाल     |     गढ़ी कामधेनु गौशाला में हुआ गौ-पूजन     |     सहाकरिता विभाग के प्रमुख सचिव ने नेपियर ग्रास प्लांट का किया निरीक्षण     |     तिल्दा नेवरा श्रमजीवी पत्रकार संघ अध्यक्ष मोहन राजपूत का निधन     |     रक्षाबंधन के पावन पर्व पर जेल पहुंचीं बहनें, जेल में बंद भाइयों की कलाई पर बांधी राखी     |     अपना घर आश्रम में ब्रह्माकुमारीज ने बांधा ईश्वरीय रक्षा सूत्र     |     रक्षाबंधन पर हाट बाजार में उमड़ी बहनों की भीड़, रंग-बिरंगी राखियों से सजा बाजार; खरीदारी से बढ़ी रौनक     |     दीवानगंज सहित 40 से अधिक गांवों में मनाया गया भाई-बहन के अटूट प्रेम का पर्व, बहनों ने भाइयों की कलाई पर बांधी राखी     |     उप मुख्यमंत्री ने बसामन मामा गौवंश वन्य विहार का किया निरीक्षणअति वर्षा से उत्पन्न जलभराव का लिया जायजा     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811