Let’s travel together.

क्राइम को कम करेगा सड़क सुरक्षा सप्ताह

0 148

सतेंद्र जोशी रायसेन

रायसेन। जिला मुख्यालय पर 22 से 28 अगस्त तक यातायात एवं सड़क सुरक्षा सप्ताह मनाया जा रहा है। इसके तहत पुलिस प्रशासन द्वारा लोगों को ट्रैफिक नियमों की जानकारी दी जा रही है। हम बता दें आपके लिए की पुलिस प्रशासन द्वारा बहुत ही शानदार तरीके से आज सरकारी गर्ल्स हायर सेकेंडरी स्कूल मैं स्कूली छात्राओं को ना सिर्फ ट्रैफिक नियम की जानकारी दी गई बल्कि उन्हें आत्मरक्षा की जानकारी भी उपलब्ध कराई गई। नगर निरीक्षक आशीष सप्रे ने कहा कि आज सभी के हाथ में एंड्रॉयड मोबाइल है। मोबाइल के जितने अच्छे परिणाम हैं उतने दुष्परिणाम भी हैं। मोबाइल में फालतू चीजें ना रखें। यदि हम समझदार होंगे तो निश्चित तौर पर भविष्य में होने वाले क्राइम से भी बच सकेंगे टीआई श्री सप्रे ने छात्रों से कहा कि आपके साथ यदि किसी भी प्रकार की कोई घटना हो रही है दुर्घटना हो रही है यदि कोई भी सता रहा है तो निश्चित तौर पर बेझिझक आप पुलिस को बताए इस अवसर पर टीआई ने बच्चों को अपना मोबाइल नंबर भी दिया और कहा कि किसी भी प्रकार का क्राइम होता है, तो पहले ही दिन पुलिस कंप्लेंट होना चाहिए। किसी भी प्रकार की घटना को नजर अंदाज ना करें। आज आप छोटी सी बच्चियां हैं। आपको भविष्य में बहुत आगे जाना है। डरना नहीं है। अपनी आत्मरक्षा के लिए लड़ना है।

वाहन का बीमा जरूरी, और हेलमेट लगाना भी जरूरी

सरकारी गर्ल्स हायर सेकेंडरी स्कूल में आज सड़क सुरक्षा सप्ताह के तहत एसडीओपी अदिति सक्सेना, और शहर कोतवाली टीआई आशीष सप्रे ने छात्राओं से कहा कि अपने वाहन का बीमा होना अति आवश्यक है सड़क दुर्घटना से बचने के लिए हेलमेट होना बहुत जरूरी है हेलमेट पहनने से 99% सड़क दुर्घटनाओं से बचा जा सकता है। यह बात अपने घर में अपने रिश्तेदारों को सभी को बताएं।


एसडीओपी ने स्वयं का मोबाइल नंबर दिया और हेल्पलाइन नंबर भी बताया

महिला सड़क सुरक्षा सप्ताह के तहत एसडीओपी श्रीमती सक्सेना ने सरकारी कन्या हाई सेकेंडरी स्कूल में आज छात्राओं को अपनी रक्षा के टिप्स बताएं तथा क्राइम से बचने के लिए कई नियम भी बताए। श्रीमती सक्सेना ने इमरजेंसी नंबर 100 डायल बताया तथा हेल्पलाइन नंबर 1090 बताया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

रियायशी इलाकों में गंदगी फैलाते सुअर स्वच्छता को दिखा रहे ठेगा      |     संत शिरोमणि गुरु रविदास जी की 650 जयंती के अवसर पर आयोजित होगी कलश वंदन यात्रा      |     राखी के रिश्ते को किया कलंकित, 16 साल की नाबालिग का बनाया वीडियो     |     दीवानगंज चौकी परिसर में ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत पौधरोपण     |     कंधों पर कांवड़, जुबां पर भोलेनाथ का नाम; उज्जैन महाकाल से विदिशा तक आस्था की पदयात्रा     |     पीएम श्री स्कूल की छात्राओं ने किया निजी कॉलेज का शैक्षणिक भ्रमण     |     भोपाल-विदिशा हाईवे-18 पर 2 फीट गहरा गड्ढा, हादसे के मुहाने पर वाहन चालक     |     बस किराया वृद्धि को लेकर छात्रों में आक्रोशएसडीएम के नाम से एसडीओपी को थाना प्रांगण में सौंपा ज्ञापन      |     समान नागरिक संहिता को लेकर जमीयत उलेमा कस्बा गढ़ी ने राष्ट्रपति के नाम एसडीएम को सौंपा ज्ञापन     |     आधुनिक भारत के निर्माता राजीव गांधी को कांग्रेसियों ने किया याद,82 वी जयंती जयंती पर किया नमन     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811