Let’s travel together.

बाढ़ में फंसे लोगों को श्री अमरनाथ यात्रा सेवा समिति रायसेन ने बांटे भोजन के पैकेट, संकट की घड़ी में बने जनसेवक

0 160

शिवलाल यादव

रायसेन।लगातार मूसलाधार बारिश लोगों के लिए आफत बनकर टूटी।आंधी तूफान के साथ हुई बारिश ने जहां जमकर तबाही मचाई।वहीं अति वर्षा के कारण शहर के निचले बस्ती क्षेत्रों में बाढ़ जैसे हालात खड़े हो गए थे।ऐसे में चौतरफा बाढ़ के पानी से घिरे जरूरतमंद लोगों को श्री अमरनाथ यात्रा सेवा रायसेन के वालेन्टियरों ने भोजन के पैकेट वितरित किए गए।
हमारे रायसेन शहर के लिए बारिश आफत बनकर आई है। कुछ निचली बस्तियों में गरीब लोगों को भोजन की बहुत ज्यादा आवश्यकता है और बहुत ज्यादा परेशानी हो रही है सबके घर में पानी भर गया तो श्री अमरनाथ यात्रा सेवा समिति ने यह निर्णय लिया कि तत्काल उन्हें खाने के पैकेट बांटे ।

श्री अमरनाथ सेवा समिति रायसेन के सदस्य दिनेश अग्रवाल अभिषेक राठौर कल्याण सिंह कुशवाह आदि ने बताया कि नर सेवा से बढ़कर कोई चीज नहीं होती है।मुसीबत के समय में गरीबों को भोजन के पैकेट वितरित करना समिति का मुख्य उद्देश्य है।उधर युवा नेता मुदित शेजवार की युवा टीम भी बाढ़ आपदा में फंसे लोगों को भोजन के और दूध के पैकेट वितरित कर मानव सेवा की।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

नवा़गत एसडीएम ने किया आंगनबाडियों का औचक निरीक्षण     |     तेज रफ्तार बस ने मोटरसाइकिल को रौंदा पिता पुत्र की मौत पत्नी और पुत्र घायल     |     व्यापारी पर जानलेवा हमला करने वालों का पुलिस ने निकाला जुलूस      |     तेज गरज चमक के साथ तेज वर्षा के बीच तीन स्थानों पर गिरी आकाशकीय बिजली , कोई जनहानि नही , विद्युत उपकरण हुए खराब     |     सुल्तानगंज पुलिस द्वारा चोरी की नही लिखी रिपोर्ट,इंसाफ के लिए भटक रही दलित महिला      |     सिलतरा को मिली पुलिस थाना की सौगात एसपी ने किया शुभारंभ     |     नकटी के पीड़ित परिवारों को जब तक न्याय नहीं मिलेगा तब तक जारी रहेगा संघर्ष     |     शिवपुरी के मंगलम योग केंद्र पहुंचे मप्र योग आयोग अध्यक्ष, बच्चों ने दिखाए आकर्षक आसन       |     गौसेवा के साथ मनाया 78वां सीए दिवस, शिवपुरी में स्थापित होगा अत्याधुनिक सीए रीडिंग रूम     |     बारिश शुरू होते ही भोपाल-विदिशा हाईवे 18 पर फिर शुरू हुआ बेजुबान पशुओं की मौत का सिलसिला     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811