Let’s travel together.

भाजपा नेता प्रीतम लोधी के खिलाफ एफ आईआर दर्ज,ब्राह्मणों को लेकर की गई अमर्यादित टिप्पणी का मामला

0 636

धारा 153 A और 505 के तहत मुकदमा दर्ज

शिवपुरी से रंजीत गुप्ता

भाजपा नेता प्रीतम लोधी द्वारा ब्राह्मणों को लेकर की गई अमर्यादित टिप्पणी से ब्राह्मण समाज गुस्से में हैं। ग्वालियर चम्बल संभाग का ब्राह्मण समाज इसके खिलाफ लामबंद हो गया है। ब्राह्मण समाज पर अशोभनीय टिप्पणी कर विवादों में आये भाजपा नेता प्रीतम लोधी के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। ब्राह्मण समाज के नेता के आवेदन पर जिले की रन्नौद थाना पुलिस ने प्रीतम लोधी के खिलाफ आईपीसी की धारा 153 A और 505 के तहत मुकदमा दर्ज किया है। इसी क्रम में सर्व ब्राह्मण समाज रन्नौद जिला शिवपुरी के युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष प्रवीण मिश्रा ने आज गुरुवार को रन्नौद पुलिस थाने में एक आवेदन दिया है।जिसमे प्रीतम लोधी के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की मांग की। पुलिस ने ब्राह्मण समाज के नेता प्रवीण मिश्रा के आवेदन पर भाजपा नेता प्रीतम लोधी के खिलाफ आईपीसी की धारा 153 A और 505 के तहत एफआईआर दर्ज  कर ली।

प्रीतम लोधी के बयान से भाजपा प्रदेश नेतृत्व भी नाराज है प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने प्रीतम लोधी को स्पष्टीकरण देने भोपाल तलब किया है।इधर ब्राह्मण समाज ने प्रीतम लोधी को गिरफ्तार लर जैल भेजने और जिस पार्टी से वह जुड़ा है उससे निष्काषित करने की भी मांग की है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

नवनियुक्त एल्डरमैन ने भोपाल पहुंचकर किया मंत्री का आभार व्यक्त,मंत्री ने सभी एल्डरमैन का स्वागत कर दी बधाई     |     गुरुकुल महिला महाविद्यालय का ‘दीक्षारंभ समारोह     |     छत्तीसगढ़ में औषधीय खेती की बड़ी क्रांति,वन मंत्री और विधायक ने 228 हितग्राहियों को बांटे एक करोड़ से अधिक के अग्रिम चेक     |     श्मशान घाट न होने से बरसते पानी में अंतिम संस्कार के लिए मजबूर ग्रामीण     |     यात्री बसों में भारी किराया वृद्धि के विरोध में जेनजी सड़कों पर, रैली निकालकर एसडीएम को दिया ज्ञापन     |     खिलाड़ियों और छात्रों ने खेल मैदान को लेकर दिया ज्ञापन     |     बिजली सप्लाई बहाल कराने की मांग को लेकर ग्रामीणों ने स्टेट हाईवे 44 पर चक्काजाम     |     करोड़ों रुपए के नाला निर्माण के बाबजूद स्तूप रोड जलमग्न अस्पताल में भी घुसा पानी     |     घर में फंदे से लटका मिला 50 वर्षीय व्यक्ति का शव,  घर पर नहीं थे मृतक के परिजन     |     दूसरे सावन सोमवार को शिवालयों में उमड़ा आस्था का सैलाब, हर-हर महादेव के जयघोष से गूंजा क्षेत्र     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811