Let’s travel together.

कुल्हड़िया गांव में बारिश से गिरा कच्चा मकान, टूटे मकान में रहने काे मजबूर है परिवार

0 144

सलामतपुर रायसेन से अदनान खान की रिपोर्ट।
रायसेन में पिछले 3-4 दिन से लगातार हुई बारिश के कारण कच्चे मकान गिर रहे हैं। इससे लोगों के सामने बारिश के मौसम में रहने का संकट पैदा हो गया है। सांची जनपद के ग्राम कुल्हाड़ीया की रहवासी शकुन अहिरवार पति करण अहिरवार के कच्चे मकान की दीवार गिर गई है। घर की दीवार गिरने से परिवार के सामने रहने का संकट उत्पन्न हो गया। क्योंकि घर पूरा गिरने की कगार पर है। मजबूरी में परिवार को टूटे मकान में ही रहना पड़ रहा है। शकुन अहिरवार ने बताया कि इस मकान के अलावा हमारे पास दूसरा कोई मकान नहीं है। इस कारण हमारे परिवार के लोग इसी टूटे हुए मकान में रहने को मजबूर हैं। मेरे पास इतने पैसे भी नहीं है कि मैं दूसरा मकान बना सकूं।यदि मुझे शासन प्रशासन की ओर से कोई मदद मिल जाए तो मैं अपने मकान को दोबारा से रहने योग्य बना सकूं। वहीं उन्होंने बताया कि अभी तक पीएम आवास योजना का भी लाभ नहीं मिला है। छोटे-छोटे बच्चे हैं टूटे मकान में रहने को मजबूर हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

जेल में 102 बंदियों की कलाई पर बंधा रक्षा सूत्र, बुराइयां छोड़ नई जिंदगी का लिया संकल्प     |     विदिशा की विरासत ग्रुप द्वारा, पद्मश्री डॉ. नारायण व्यास का भव्य नागरिक अभिनंदन     |     टू नो टीबी की जागरूकता एवं प्रशिक्षण सत्र में माय‌ भारत वालंटियर्स को दिया प्रशिक्षण     |     धर्म आराधना का उद्देश्य: भोग नहीं, कर्मों से मुक्ति     |     बिलांगिंग’: सियासी कड़वाहट में क्यों बदल रहा ‘प्यार का एक सफर’-अजय बोकिल       |     किन्नर समाज कजलियां चल समारोह निकला,विभिन्न शहरों से आये किन्नर भी हुए शामिल     |     शहडोल की बेटी का वैश्विक सम्मान,शहडोल सांसद हिमाद्री सिंह 4 सितंबर से उज़्बेकिस्तान की चार दिवसीय यात्रा पर     |     मृत्युभोज और तेरहवीं की कुप्रथा के खिलाफ यादव समाज की पहल, श्रद्धांजलि सभा में लिया सामाजिक बदलाव का संकल्प     |     बेगमगंज सागर रोड़ पर गड्ढे में गिरी बाइक , सवार गंभीर घायल     |     पद्मश्री डॉ. नारायण व्यास का भव्य नागरिक अभिनंदन: इतिहास एवं पुरातत्व में योगदान को सराहा     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811