Let’s travel together.

75 वें स्वतंत्रता दिवस परेड की फाइनल रिहर्सल,होमगार्ड ग्राउंड में होगा स्वतंत्रता दिवस समारोह

0 136

रायसेन।आजादी का अमृत महोत्सव के अंतर्गत इस बार हम 75 वां स्वतंत्रता दिवस मनाने जा रहे है। जिसकी अंतिम रिहर्सल रायसेन में होम गार्ड ग्राउंड पर की गई मुख्य अतिथि के रूप में मुख्य कार्यपालन अधिकारी पी सी शर्मा ने परेड की सलामी ली।

-देश आजादी का अमृत महोत्सव मना रहा है और इस बार हम सभी 75 बा स्वतंत्रता दिवस मना रहे है मुख्य कार्यक्रम आगामी 15 अगस्त को होमगार्ड ग्राउंड पर आयोजित किया जाएगा। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जिले के प्रभारी और प्रदेश के सहकारिता मंत्री अरविंद भदौरिया शामिल होंगे और झंडा वंदन कर परेड की सलामी लेंगे।

वही कार्यक्रम की तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है इसकी रिहर्सल में मुख्य अतिथि के रूप में मुख्य कार्यपालन अधिकारी पीसी शर्मा ने परेड की सलामी ली तो वहीं बच्चों ने रंगारंग कार्यक्रम पेश किए कार्यक्रम के समापन अवसर पर कलेक्टर अरविंद दुबे ने कहा कि आजादी के अमृत महोत्सव के दौरान इस बार हम 75 में स्वतंत्रता दिवस मनाने जा रहे हैं इसमें हर घर तिरंगा अभियान चलाया जा रहा है जो कि 13-14-और 15

को हर घर में तिरंगा फहराया जाएगा।

इस कार्यक्रम मे अधिक से अधिक संख्या में आमजन अपने घरों पर दफ्तरों में सरकारी कार्यालयों में तिरंगे झंडे को फहराया जाएगा। वही बच्चों में हर घर तिरंगा को लेकर काफी उत्साह देखने को मिल रहा है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

एक्टर मुश्ताक खान का निधन, कैंसर से थे पीड़ित     |     राष्ट्रीय सेवा योजना स्थापना दिवस पर कार्यक्रम आयोजित     |     श्री शुक्ल बालाघाट में स्वास्थ्य सेवाओं के सुदृढ़ीकरण और रोग नियंत्रण की व्यापक कार्यवाही     |     राज्य शासन से बने और निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेजों का संचालन सरकार ही करेगी, PPP मॉडल पर नहीं दिए जाएंगे     |     छात्र हितों की रक्षा और विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य के लिए शासन प्रतिबद्ध: उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल     |     रायसेन में अवैध शराब के खिलाफ आबकारी विभाग की कार्रवाई, 656 न्यायालयीन प्रकरण दर्ज     |     बाड़ी के सांदीपनि विद्यालय में जलाई गईं पाठ्यक्रम की किताबें, धुएं से मचा हड़कंप – ग्रामीणों में आक्रोश     |     दशलक्षण पर्व का समापन 25 सितंबर को,14 स्थानों से निकलेगी श्रीजी की शोभा यात्रा     |     सांची सहकारी संस्था की वार्षिक आमसभा में अहम फैसलों पर लगी मुहर     |     स्कूलों में 15 दिन का प्रारंभिक सैनिक प्रशिक्षण अनिवार्य हो : राष्ट्रीय सैनिक संस्था     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811