Let’s travel together.

धूमधाम से मनाया गया कजलियां पर्व

0 104

बड़े-बुजुर्गों ने दिया छोटों को आशीर्वाद, तो बड़ों को किया प्रणाम

सलामतपुर रायसेन से अदनान खान की रिपोर्ट।
सांची विकासखंड के अंतर्गत आने वाले सलामतपुर सहित आसपास क्षेत्रो में शुक्रवार को कजलियां पर्व धूमधाम से मनाया गया। घरों में बोई गई कजलियों को लेकर लोक गीत के साथ महिलाएं, बच्चे ग्राम पंचायत के जलाशय में विसर्जन करने पहुंचे। जहां विधिविधान से कजलियों का विसर्जन कर देवी देवताओं को कजलियां अर्पित की गई।

ग्राम पंचायत अम्बाड़ी समेत अंचल के सरार, नरखेड़ा गांव के कोने-कोने में कजलियां पर्व के दौरान लोगों में काफी उत्साह नजर आया। कजलियां विसर्जन के बाद बच्चों व युवाओं ने अपने बड़े बुर्जुगों को कजलियां भेंट कर आशीर्वाद लिया। युवा वर्ग के हम उम्र लोगों ने आपस में गले मिलकर कजलियों का आदान प्रदान किया। इसके बाद लोगों ने कजलियां लेकर पड़ोस में रहने वाले मित्रों, रिश्तेदारों से मिलकर कजलियां भेंट की। यह सिलसिला देर शाम तक जारी रहा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

चिखली टर्निंग से नाले में फिर गिरी कार 11 घायल     |     कंपनी में घेराबंदी कर 8 महीने से फरार आरोपी गिरफ्तार, विदिशा पुलिस की बड़ी कार्रवाई     |     अक्षय तृतीया पर दीवानगंज हाट बाजार में उमड़ी भीड़, बर्तनों-कपड़ों की जमकर हुई बिक्री     |     60 किसान पहुंचे कृषि मंत्री के पास, 80 साल से काबिज जमीन पर अब तक नहीं मिला अधिकार     |     उप मुख्यमंत्री ने स्वयं अपना स्वगणना फॉर्म भरा     |     डॉज बॉल राष्ट्रीय प्रतियोगिता के आयोजन 18 मई से      |     गूंजा आत्मरक्षा का संदेश, कराते मास्टर ट्रेनिंग में छात्रों ने सीखे सुरक्षा के गुर     |     मंडीदीप नगर पालिका ने सफाई कर्मियों की मांगों पर लिया बड़ा निर्णय, हड़ताल समाप्त      |     अक्षय तृतीया पर बाल विवाह रोकने निगरानी दल और कार्यकर्ता तैयार     |     अक्षय तृतीया पर हुआ था भगवान ऋषभदेव को इक्षु रस का प्रथम आहार     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811