Let’s travel together.

झीरम में बहा रक्त जिसका उसकी याद में किया रक्तदान

0 328

हम रक्तदान से प्राणदान देते हैं प्राण लेते नहीं-अनिता शर्मा

सुरेन्द्र जैन धरसीवा

धरसीवा क्षेत्र के जिस लोकप्रिय कांग्रेस नेता योगेंद्र शर्मा का झीरम घाँटी नक्सली हमले में खून बहा उस दिवंगत कांग्रेस नेता की 60वीं जयंती रक्तदान महादान के रूप में मनाई गई जिसमें जनपद सदस्य व सरपंच सहित 80 लोगो ने रक्तदान किया दिवंगत नेता की धर्मपत्नि विधायक श्रीमति अनिता योगेंद्र शर्मा ने कहा कि हमारी ओर हमारी पार्टी की रीति नीति सदा सदा से जीवनदान देने की रही है मेरे स्वर्गीय पति भी ऐंसे आयोजन अपने जीवनकाल में करते रहते थे आज वह हमारे बीच भले नहीं है लेकिन उनके संस्कार उनकी विचारधारा को आगे बढाते हुए रक्तदान महादान से लोगो को जीवनदान देने के साथ उनकी जयंती पर हम उन्हें याद कर रहे हैं।
शहीद योगेंद्र शर्मा की 60 वी जयंती के अवसर पर विशाल स्वैच्छिक रक्तदान शिविर में भारी संख्या में लोगों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया ओर उन्हें पुष्पांजलि अर्पित की क्षेत्रवासियों एवं युवाओं ने रक्तदान कर श्रद्धांजलि अर्पित की और शहीद योगेंद्र शर्मा जी को नमन किया क्षेत्रवासियों ने शहीद योगेंद्र शर्मा को याद करते हुए कहा सहादत को प्रदेश की जनता कभी भूल नहीं सकती उन्होंने प्रदेश और क्षेत्र की जनता के लिए अपने प्राणों की आहुति दी है हम उनके सदैव ऋणी रहेंगे।धरसीवा विधायक अनिता योगेंद्र शर्मा के द्वारा श्रद्धांजलि सभा में आए वरिष्ठ बुजुर्गों का शाल और श्रीफल के साथ सम्मान भी किया।

महिला जनपद सदस्य ने किया रक्तदान

धरसीवा के वाना गुमा से जनपद सदस्य श्रीमती नीतू साहू ने दिवंगत कांग्रेस नेता की जयंती पर उन्हें याद करते हुए दूसरी बार रक्तदान का पुण्य कमाया इस अवसर पर उन्होंने कहा कि रक्तदान करने से रक्त घटता नहीं बल्कि बढ़ता है मेरा भी ब्लड पहले से अधिक हुआ है हमारे रक्तदान से न जाने कितने लोगों को जीवनदान मिल सकता है इसलिए ऐंसे महान नेताओ की जयंती पर रक्तदान करना बहुत अच्छा कार्य है।


सरपंच ने 25वी बार किया रक्तदान

धरसीवा की तेंदुआ ग्राम पंचायत के सरपंच छगनू साहू पूर्व में 24 बार रक्तदान कर चुके हैं दिवंगत कांग्रेस नेता योगेंद्र शर्मा की जयंती पर उन्होंने 25वी बार रक्तदान किया उन्होंने दिवंगत नेता योगेंद्र शर्मा को याद करते हुए कहा कि अपने जीवन मे योगेंद्र शर्मा जी ने क्षेत्र के ओर क्षेत्रवासियों के लिए बहुत कुछ किया आज वह नहीं है तो हमें भी उनकी याद में सर्वहित में अच्छे काम करते रहना है रक्तदान महादान है ।
ब्लॉक व जिला कांग्रेस कमेटी ने किया याद
कांग्रेस नेता शहीद योगेंद्र शर्मा को उनकी जयंती पर जिला कांग्रेस कमेटी ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ने भी याद किया बरिष्ट कांग्रेस नेता बुलाकी वर्मा,जिला कांग्रेस के उधोराम वर्मा,ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष दुर्गेश वर्मा,जिला पंचायत सदस्य हरिशंकर निषाद,कूँरा नपाध्यक्ष ढालेंद्र वर्मा,पूर्व जनपद अध्यक्ष पप्पू राजेन्द्र बंजारे,सांकरा सरपंच प्रतिनिधि प्रमोद शर्मा,उपसरपंच मनोज सायतोड़े,महिला कांग्रेस अध्यक्ष श्रीमती मंजू वर्मा तुका साहू दीपक वर्मा लेखु वर्मा रामकुमार वर्मा,धरसीवा उपसरपंच साहिल खान सहित बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता शामिल हुए।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

शिवपुरी में सेंट्रल बैंक में लूट की कोशिश, पिस्टल लेकर घुसे दो बदमाश     |     एमएलसी चुनाव: नागपुर ने ही रखी कांग्रेस की लाज ! -अजय बोकिल      |     सर्वर की सुस्ती से स्वामित्व योजना की रजिस्ट्री में देरी, ग्रामीण परेशान     |     अर्नब तूफान के असर से बदला मौसम, सुबह से रिमझिम बारिश; धान की फसल पर संकट     |     तेज रफ्तार 407 वाहन ने भैंसों के झुंड को मारी टक्कर, एक पड़िया की मौत, 9 भैंसें घायल     |     सम्पूर्ण रायसेन जिले में कार्बाइड गन (कार्बाइड पाइप गन/देसी पटाखा गन) पर प्रतिबंध     |     राष्ट्रीय विज्ञान नाटिका प्रतियोगिता में बैतूल बाजार विद्यालय ने हासिल किया प्रथम स्थान     |     साधु-बाबा बनकर पूजा के नाम पर 15 लाख की ठगी, आरोपी गुरूदयाल सिंह उर्फ दल्लू गिरफ्तार, नाबालिग साथी भी पकड़ा     |     उरला शराब भट्टी से स्प्लेंडर चुराने वाले रोशन तांडी और प्रेमचंद गुप्ता गिरफ्तार, चोरी की बाइक बरामद     |     रायसेन में युवा मोर्चा की नई टीम घोषित, प्रतीक द्विवेदी बने जिला अध्यक्ष, राजेन्द्र मीणा बने जिला महामंत्री     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811