Let’s travel together.

सड़क तक पहुंचने के लिए खेत की मेढ़ और पानी के लिए एक कुंए पर निर्भर ग्रामीण

0 343

दमोह से धीरज जॉनसन की रिपोर्ट

आधुनिक युग में प्राचीन समय की झलक अगर देखना हो तो, आज भी कुछ लोग ऐसी जगहों पर निवास करते मिल जाएंगे जो विकास की बाट जोह रहे है।

जिले की पथरिया तहसील से करीब 12 किमी दूर ग्राम सेमरा लखरोनी के निकट बसे हुए सौ से अधिक लोगों को देखकर आश्चर्य भी होता है कि मुख्य मार्ग से मात्र डेढ़ किमी दूर होने के बावजूद यहां तक आने के लिए खेतों की मेढ़ ही सहारा है। स्थानीय लोग इस जगह को कारीगरों का हार/मोहल्ला भी कहते है।


उबड़ खाबड़ और पगडंडियों के बाद जब यहां पहुंचते है तो जानकारी मिलती है कि सिर्फ एक कुंआ ही पेयजल का माध्यम है, जिसका पानी भी काफी नीचे जा चुका है, नाली दिखाई नहीं देती है और दिन में छोटे बच्चे पेड़ के नीचे खेलते रहते है और बुजुर्ग चबूतरे पर पथराई आंखों से निहारते रहते है।


यहां अधिकतर घरों में आज भी महिलाओं को धुंआ और गर्मी सहन कर चूल्हे पर खाना बनाते और कुंए से पानी भरते देखा जा सकता है और पुरुष लकड़ी और उपले इकट्ठे करते है।


स्कूल में पढ़ने वाले बच्चे पैदल और साइकिल से अन्य ग्रामों में पढ़ने जाते है कुछ 12 किमी दूर पथरिया तो कुछ तीन किमी दूर केवलारी पहुंचते है,छोटे तलैया नामक स्थान पढ़ने जाते है जो करीब एक डेढ़ किमी दूर है।

यहां के स्थानीय निवासी राम सहाय,बिहारी,खेमचंद ने बताया कि वर्षो से सड़क मार्ग न होने से बहुत मुश्किलों का सामना करना पड़ता है कोई भी कार्यक्रम हो तो टेंट का सामान भी कठिनाई से यहां तक आता है, पहले एक सैर हुआ करती थी पर अब वह बंद हो गई है,जिसके लिए आवेदन भी दिया था।अब वे चाहते है कि कहीं तो सुनवाई हो जाए।बारिश के मौसम में और अगर कोई बीमार हो जाए तो बहुत दिक्कत होती है।

बच्चों ने बताया कि स्कूल जाते समय अक्सर जहरीले जीव जंतु दिखाई देते है अगर सड़क बन जाएगी तो आसानी से पढ़ने जा सकते है,अभी तक तो सिर्फ आश्वासन मिले है।

परिवर्तन का इंतजार कर रहे यहां के लोगों को देखने के बाद सुमित्रानंदन पंत की वह पंक्ति अनायास याद आ जाती कि
“यहां नहीं है चहल पहल,
वैभव विस्मृत जीवन की,
यहां डोलती वायु म्लान,
सौरभ मर्मर ले वन की,
आता मौन प्रभात अकेला,
संध्या भरी उदासी,
यहां घूमती दोपहरी में,
स्वप्नों की छाया सी”

न्यूज स्रोत:धीरज जॉनसन

Leave A Reply

Your email address will not be published.

नवा़गत एसडीएम ने किया आंगनबाडियों का औचक निरीक्षण     |     तेज रफ्तार बस ने मोटरसाइकिल को रौंदा पिता पुत्र की मौत पत्नी और पुत्र घायल     |     व्यापारी पर जानलेवा हमला करने वालों का पुलिस ने निकाला जुलूस      |     तेज गरज चमक के साथ तेज वर्षा के बीच तीन स्थानों पर गिरी आकाशकीय बिजली , कोई जनहानि नही , विद्युत उपकरण हुए खराब     |     सुल्तानगंज पुलिस द्वारा चोरी की नही लिखी रिपोर्ट,इंसाफ के लिए भटक रही दलित महिला      |     सिलतरा को मिली पुलिस थाना की सौगात एसपी ने किया शुभारंभ     |     नकटी के पीड़ित परिवारों को जब तक न्याय नहीं मिलेगा तब तक जारी रहेगा संघर्ष     |     शिवपुरी के मंगलम योग केंद्र पहुंचे मप्र योग आयोग अध्यक्ष, बच्चों ने दिखाए आकर्षक आसन       |     गौसेवा के साथ मनाया 78वां सीए दिवस, शिवपुरी में स्थापित होगा अत्याधुनिक सीए रीडिंग रूम     |     बारिश शुरू होते ही भोपाल-विदिशा हाईवे 18 पर फिर शुरू हुआ बेजुबान पशुओं की मौत का सिलसिला     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811