Let’s travel together.

हर घर तिरंगा अभियान से प्रभावित पत्रकार की रायपुर से दिल्ली पदयात्रा शुरू

0 306

पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने किया रवाना
-दो माह के भीतर पत्रकार की तीसरी पदयात्रा
-राजिम से डोंगरगढ़ 141 किलो मीटर चौबीस घण्टे में पदयात्रा कर चुके पूरी

सुरेन्द्र जैन रायपुर

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हर घर तिरंगा अभियान से प्रभावित गरियाबंद के पत्रकार कृष्ण कुमार सैनी ने शुक्रवार को रायपुर से दिल्ली की पदयात्रा शुरू की पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने शुभकामनाओं के साथ पदयात्रा को रवाना किया।
पत्रकार कृष्ण कुमार सैनी ने बताया कि रायपुर से धरसीवा सिमगा चिल्पी घाँटी होते हुए दिल्ली की यह पदयात्रा लगभग 1200 किलो मीटर की है प्रतिदन 70 किलो मीटर पदयात्रा करेंगे और 20 अगस्त के आसपास दिल्ली पहुचने का लक्ष्य है उन्होंने बताया कि हर घर तिरंगा हमारे देश के प्रधानमंत्री जी का देशहित में सबसे अच्छा अभियान है और इसी से प्रभावित होकर जनजागरूकता लाने दिल्ली तक कि पदयात्रा शुरू की है।


दो माह के भीतर तीसरी पदयात्रा
कृष्ण कुमार सैनी की दो माह के भीतर यह तीसरी पदयात्रा है इसके पहले 1 जुलाई को उन्होंने चंदखुरी माता कौशल्यधाम से जगन्नाथपुरी की पदयात्रा 10 दिन में पूरी की थी इसके बाद राजिम से डोंगरगढ़ की पदयात्रा लगातार चौबीस घण्टे में 141 किलोमीटर चलकर पूरी की थी।
शुक्रवार को उनक्त रात्रि विश्राम धरसीवा विश्राम गृह में हॉगा आज लगभग 25 किलोमीटर पदयात्रा होगी कल से रोज 70 किलोमीटर पदयात्रा करेंगे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

किन्नर समाज में विवाद, राधिका किन्नर को मिली जान से मारने की धमकी     |     जंगलों को आग से बचाने जागरूकता बैठक     |     आईडीबीआई बैंक में खाताधारकों की राशि गबन का मामला पीड़ितों की संख्या हुई चौदह     |     समूह की दीदीयों की लगी कृषक पाठशाला, जैविक खेती के गुण बताए गए     |     “जड़ों से कटकर विकास संभव नहीं, भारतीय ज्ञान-विज्ञान का मूल संस्कृत में निहित” – श्री दत्तात्रेय वज्राहल्ली     |     बा-मुलाहिजा :: कांग्रेस की ‘एक कॉलम’ वाली हार- संदीप भम्मरकर     |     मध्यप्रदेश गौरव सम्मान से सम्मानित हुए वरिष्ठ रंगकर्मी अभिनेता सुनील सोन्हिया     |     टीम सूर्या ने ही नहीं, भारतीय संस्कृति ने भी जीता है वर्ल्ड कप -अजय बोकिल     |     कक्षा तीसरी, चौथी, छठवीं और सातवीं की परीक्षाएं प्रारंभ     |     दो हजार रुपए से ज्यादा बकाया होने पर उपभोक्ताओं के काटे जा रहे हैं कनेक्शन     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811