Let’s travel together.

नालंदा लायब्रेरी में 50 सीट बढ़ाने की व्यवस्था करने के कलेक्टर ने दिए निर्देश

0 106

सुरेन्द्र जैन 

नालंदा परिसर प्रबंधन सोसायटी कार्यकारिणी समिति की बैठक में अनेक विषयों पर विस्तारपूर्वक हुई चर्चा

रायपुर। कलेक्टर डॉ.सर्वेश्वर नरेंद्र भुरे ने डॉ. महादेव प्रसाद पाण्डेय नालंदा परिसर प्रबंधन सोसायटी, के कार्यकारिणी समिति की बैठक लेकर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।उन्होंने कहा कि लायब्रेरी की सदस्यता हेतु आवेदन आने पर 15 दिनों के भीतर परीक्षण कर प्रवेश पर निर्णय ले।इसी तरह छात्रों को और अधिक सुविधा देने के लिए सदस्यों की वर्तमान संख्या में 50 सीट बढ़ाने की व्यवस्था करने के भी निर्देश दिए।छात्रों को पढ़ाई में कोई असुविधा न हो इसके लिए परिसर की साफ-सफाई के साथ सभी तरह की व्यवस्था दुरुस्त करने की बात कही।

आज की बैठक में पिछले बैठक का पालन प्रतिवेदन पर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई।इसके साथ ही विगत 05 माह का आय-व्यय एवं प्रगति प्रतिवेदन, नालंदा परिसर में लगी लिफ्ट, ए.सी. के वार्षिक मेंटेनेंस (AMC),नालंदा परिसर के यूथ टॉवर के छत, पोर्च गेट, तालाब आदि के मेंटेनेंस, लाइब्रेरियन और सहायक लाइब्रेरियन के वार्षिक वेतन वृद्धि,पार्किंग के विस्तारण और फैसिलिटी प्लाजा में सी-मार्ट के लिये आबंटित दुकानों पर विस्तार से चर्चा की गई।

 

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.

गैरतगंज में आपसी सौहार्द और भाईचारे के साथ मना ईद-उल-फ़ितर का त्योहार     |     बाड़ी  में 500 वर्षों से स्थापित मां हिंगलाज देवी का मंदिर बना आस्था का केंद्र     |     विधानसभा में गूंजी धरसींवा की आवाज: विधायक अनुज शर्मा ने दागे 56 सवाल     |     प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का सीएमएचओ ने किया निरीक्षण     |     नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर में ग्रामीणों को मिला बेहतर उपचार और जांच सुविधा     |     ईद-उल-फितर का त्योहार हर्षोल्लास के साथ मनाया गया, एक दूसरे को गले मिलकर ईद की दी बधाई     |     जैविक खेती उत्पादक किसानों को भी भावांतर जैसी योजना का लाभ मिलना चाहिए- महिम भारद्वाज     |     मंगलम वृद्ध आश्रम में बनेगा अतिरिक्त कक्ष, शिवपुरी विधायक ने किया भूमिपूजन     |     ईद का जश्न: लोगों ने ईदगाह पर अदा की नमाज, अमन-चैन की मांगी दुआ     |     कलेक्टर गाइडलाइन का विरोध शुरू, मनमानी बढ़ोतरी के खिलाफ दिया ज्ञापन     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811