मर्यादा पुरुषोत्तम के ननिहाल में स्वामी कैलाशानंद गिरी जी महाराज का आगमन सोमवार को अगवानी की व्यापक तैयारियां
सुरेंद्र जैन रायपुर
मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री रामचंद्र जी के ननिहाल छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में महा तपस्वी परम पूज्य डॉ स्वामी कैलाशानंद गिरी जी महाराज का मंगल पदार्पण सोमवार की शाम चार बजे माना विमानतल पर होगा।

जहां पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गौरीशंकर अग्रवाल नितिन अग्रवाल सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु स्वामी जी की अगवानी करेंगे. जहां मुख्यमंत्री सहित मंत्रिमंडल के सदस्य एवं अन्य श्रद्धालुओं के दर्शनों की व्यवस्था की गई है.माना विमानतल पर स्वामी जी पत्रकारों से चर्चा भी करेंगे.स्वामी जी के आगमन को लेकर स्वर्णभूमि सहित राजधानी रायपुर को दुल्हन की तरह सजाया गया है