सोमवार तक का दिया अल्टीमेटम
सुरेंद्र जैन धरसीवा
आईडीबीआई बैंक चरोदा में खाताधारकों के साथ हुई करीब डेढ़ धोखाधड़ी की धोखाधड़ी के मामले में शुक्रवार को आक्रोशित पीड़ितों ने बैंक के सामने धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया ओर पौने एक घंटे तक बैंक नहीं खोलने दिया टी आई की समझाइश के बाद पीड़ितों ने सोमवार तक का अल्टीमेटम दिया वहीं पीड़ितों के समर्थन में कांग्रेस खुलकर सामने आई है और आंदोलन की चेतावनी दी है
ज्ञात रहे कि आईडीबीआई बैंक चरोदा में खाताधारकों के साथ करीब ₹1.5 करोड़ की धोखाधड़ी हुई है किसी के खाते से राशि आहरण की गई तो किसी को फिक्स डिपाजिट के नाम पर लाखों रुपए लेकर फर्जी बॉन्ड थमा दिए गए यह मामला तब प्रकाश में आया जब अकोली निवासी गोवर्धन दीवान ओर उनकी पत्नी शकुंतला दीवान जरूरत पड़ने पर अपने खाते से फरवरी माह में राशि निकालने पहुंचे और उनकी जमा राशि आठ लाख सत्तर हजार रुपए खाते से गायब मिली उन्होंने 11फरवरी को पुलिस थाना में आवेदन दिया ओर साइकिल से कलेक्टर एसपी तक शिकायत करने पहुंचे बाबजूद उनकी शिकायत पर शासन प्रशासन ओर बैंक ने गंभीरता नहीं दिखाई लेकिन जब बैंक में हुई इस धोखाधड़ी की जानकारी मीडिया में उछली तो अन्य खाताधारकों ने भी अपने अपने खाते चेक किए तब धीरे धीरे धोखाधड़ी के शिकार लोगों की संख्या बढ़ती गई जो अब तक संख्या 19 तक पहुंच गई ओर राशि करीब डेढ़ करोड़ तक पहुंच गई

अकोली के बाद दूसरा मामला चालीस लाख का सिलतरा के नरेंद्र वर्मा ओर उनकी धर्मपत्नी का सामने आया जिस पर धरसीवा पुलिस ने मामला दर्ज कर एक बैंक कर्मी राजा खूंटे को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया इसके बाद 11 फरवरी को आवेदक अकोली निवासी गोवर्धन दीवान ओर उनकी पत्नी के आठ लाख सत्तर हजार रुपए की धोखाधड़ी के मामले में निलंबित बैंक कर्मी दुर्गेश शर्मा को भी गिरफ्तार कर जेल भेजा लेकिन आवेदकों की संख्या बढ़ती गई जो उन्नीस पर पहुंच गई इधर धोखाधड़ी के शिकार पीड़ितों ने पुलिस प्रशासन से लेकर सांसद विधायक पूर्व मुख्यमंत्री तक ज्ञापन सौंपे ओर अपनी अपनी राशि बैंक से वापस दिलाने ओर सभी दोषियों तत्कालीन शाखा प्रबंधक को भी गिरफ्तार करने की मांग की
पीड़ितों द्वारा लगातार जारी संघर्ष को देखते हुए थाना प्रभारी ने बैंक प्रबंधक से चर्चा कर बैंक में कर्मचारियों को लगाने वाली एजेंसी तक मामले की सूचना भेजी तब उन्होंने मामले में मुंबई से आकर पीड़ितों से चर्चा का आश्वासन दिया
इस मामले में पीड़ित नरेंद्र शर्मा रोशनी वर्मा गोवर्धन दीवान आदि का कहना है कि यदि जल्द से जल्द सभी दोषियों पर कार्यवाही न हुई ओर उनकी राशि वापस न मिली तो आंदोलन किया जाएगा
कांग्रेसी समर्थन में उतरे
इस बीच ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष आशीष वर्मा का कहना है कि कांग्रेस पीड़ितों के साथ है और जब तक पीड़ितों की राशि वापस नहीं मिल जाती तब तक कांग्रेस चैन से नहीं बैठेगी पूर्व ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष दुर्गेश वर्मा पूर्व जिला ग्रामीण कांग्रेस अध्यक्ष उधोराम वर्मा सरपंच साहिल खान आदि कांग्रेस नेताओं ने कहा कि यह एक सुनियोजित षड्यंत्र है जिसमें पूरा बैंक प्रबंधन मिला हुआ है एवं इसमें राजनीतिक संरक्षण से भी इनकार नहीं किया जा सकता कांग्रेस की मांग है कि सभी दोषियों पर कार्यवाही हो ओर पीड़ितों को उनकी राशि वापस दी जाए।
करीब एक घंटे तक नहीं खुलने दिया बैंक
पीड़ितों ने आज से धरना प्रदर्शन की चेतावनी दी थी शुक्रवार सुबह नो बजे सभी पीड़ित बैंक के सामने पहुंच गए ओर धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया इस दौरान जब बैंक कर्मी बैंक खोलने आए तो पीड़ितों ने करीब घण्टेभर तक बैंक नहीं खुलने दिया ओर अपनी राशि वापसी की मांग करते रहे सूचना मिलते ही धरसीवा टी आई राजेंद्र दीवान मौके पर पहुंचे और उन्होंने सभी को समझाकर सोमवार तक का समय मांगा।

सोमवार को पहुंचेंगे मुंबई से अधिकारी
टी आई राजेंद्र दीवान ने बताया कि उन्होंने बैंक प्रबंधक से चर्चा की है बैंक प्रबंधक ने कर्मचारियों को लगाने वाली एजेंसी को उनके मुंबई कार्यालय को सूचना भेजी एजेंसी की टीम सोमवार सुबह दस बजे पीड़ितों से चर्चा करेगी
फिक्स्ड डिपॉज़िट से जुड़े घोटाले से त्रस्त लगभग 20 खाताधारकों ने शुक्रवार सुबह शाखा के सामने धरना शुरू कर दिया और बैंक नहीं खुलने दिया। पीड़ितों का आरोप है कि पुलिस-अधिकारियों से लेकर जनप्रतिनिधियों तक कई ज्ञापन देने के बाद भी कार्रवाई नहीं हुई।
सुबह 9 बजे से श्रीमती वर्मा (सिलतरा) सहित उन्नीस पीड़ित परिजनों के साथ बैंक परिसर में बैठ गए। बैंक खोलने आए कर्मियों को रोका गया तथा पूरी जमा-राशि लौटाने व उत्तरदायी अधिकारियों पर FIR की माँग की गई। सूचना पर थाना प्रभारी राजेन्द्र दीवान पहुँचे, पीड़ितों को समझाइश दी और बैंक अधिकारियों से बात की।
प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी कि सोमवार तक धन वापसी और मामला दर्ज न हुआ तो अनिश्चितकालीन धरनाशुरू करेंगे।