सुनील सोन्हिया की रिपोर्ट
भोपाल। डायमंड डीवाज़ ग्रुप द्वारा पिक्चर्स क्लब में हैलोवीन थीम पर एक शानदार किटी पार्टी का आयोजन किया गया। पार्टी को नोनी मेहता और डॉ. रचना ने होस्ट किया।
कार्यक्रम में डायमंड डीवाज़ की एडमिन कृति शर्मा, प्रियंका पुरोहित और वंदना चांद के नेतृत्व में सभी महिलाओं ने हैलोवीन गेटअप में शिरकत की और थीम को पूरी तरह से एन्जॉय किया।

समारोह में विशेष अतिथियों को सम्मानित भी किया गया। इसमें 26 क्राउन होल्डर प्रिया तिवारी जी को विशेष सम्मान दिया गया। उनका लुक आकर्षण का केंद्र रहा। इसके अलावा मशहूर फैशन डिजाइनर प्रतिभा यादव जी और थर्ड आई ऑफ मध्य प्रदेश की आयोजक एवं संभव क्रिएशन्स की फाउंडर सीमा विश्वकर्मा जी का भी इस किटी में सम्मान किया गया।

डायमंड डीवाज़ की एडमिन कृति शर्मा, वंदना चांद और प्रियंका पुरोहित सामाजिक कार्यों से जुड़ी हुई हैं और हमेशा महिलाओं को आगे बढ़ाने के लिए कार्य करती हैं। इस आयोजन में भी उनका विशेष योगदान रहा।

इस जबरदस्त आयोजन में अलग-अलग क्षेत्रों की 30 से अधिक महिलाओं ने हिस्सा लिया। कुल मिलाकर हैलोवीन थीम पर आधारित यह पार्टी बेहद सफल और यादगार रही।