Let’s travel together.

राष्ट्रीय विज्ञान नाटिका प्रतियोगिता में बैतूल बाजार विद्यालय ने हासिल किया प्रथम स्थान

0 8

– प्रगत शैक्षिक अध्ययन संस्थान भोपाल में आयोजित हुई जोन स्तरीय प्रतियोगिता

भोपाल। राष्ट्रीय विज्ञान नाटिका प्रतियोगिता 2026-27 के अंतर्गत प्रगत शैक्षिक अध्ययन संस्थान (IASE), भोपाल में आयोजित जोन स्तरीय प्रतियोगिता में शासकीय सांदीपनि कृषि उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, बैतूल बाजार ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। विद्यार्थियों ने अपनी प्रभावशाली प्रस्तुति से विज्ञान के महत्व को रेखांकित करते हुए विद्यालय का गौरव बढ़ाया।

प्रतियोगिता में विद्यालय की छात्राएं नेहा राठौर, गुनेश्वरी पंडया, ऋषिका घंगारे, यशी धोटे, ऋषिका गाडगे, तनुश्री बनकर, मीनाक्षी इवनाती एवं छात्र अभिनव प्रधान ने प्रतिभागिता की। विद्यार्थियों की प्रस्तुति को सफलता दिलाने में उनके सामूहिक प्रयास और मार्गदर्शक शिक्षकों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

इस मौके पर संस्थान की प्राचार्य डा. भारती श्रीवास्तव ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए रचनात्मक प्रतिस्पर्धा में बच्चों की भागीदारी को उनके लिए आवश्यक बताया तथा भविष्य के लिए प्रोत्साहित किया।

प्रतियोगिता के समापन पर प्रगत शैक्षिक अध्ययन संस्थान की प्राचार्य डॉ. भारती श्रीवास्तव, कार्यक्रम समन्वयक डॉ. रजनी अग्रवाल, एमएड प्रभारी डॉ. अजरा आसिफ एवं श्रीमती अर्चना सिंह चौहान ने विजेता विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया। निर्णायक मंडल में शोध प्रभारी डॉ. रश्मि जैन, एमएड प्रभारी डॉ. अजरा आसिफ एवं उद्योग शिक्षक अर्चना सिंह चौहान शामिल रहीं।

इस अवसर पर संस्थान के महासदन प्रभारी मनोज कुमार नायक, बेतवा सदन प्रभारी असलम शाह तथा बैतूल से आए मार्गदर्शक शिक्षक सविता महाले एवं नवीन माने उपस्थित रहे। विद्यालय की इस उपलब्धि पर विद्यार्थियों, मार्गदर्शक शिक्षकों एवं विद्यालय परिवार को बधाई दी गई।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

सम्पूर्ण रायसेन जिले में कार्बाइड गन (कार्बाइड पाइप गन/देसी पटाखा गन) पर प्रतिबंध     |     राष्ट्रीय विज्ञान नाटिका प्रतियोगिता में बैतूल बाजार विद्यालय ने हासिल किया प्रथम स्थान     |     साधु-बाबा बनकर पूजा के नाम पर 15 लाख की ठगी, आरोपी गुरूदयाल सिंह उर्फ दल्लू गिरफ्तार, नाबालिग साथी भी पकड़ा     |     उरला शराब भट्टी से स्प्लेंडर चुराने वाले रोशन तांडी और प्रेमचंद गुप्ता गिरफ्तार, चोरी की बाइक बरामद     |     रायसेन में युवा मोर्चा की नई टीम घोषित, प्रतीक द्विवेदी बने जिला अध्यक्ष, राजेन्द्र मीणा बने जिला महामंत्री     |     रायसेन में अवैध शराब के खिलाफ आबकारी विभाग का बड़ा एक्शन, 22 प्रकरण दर्ज; 10 आरोपी गिरफ्तार     |     बालाघाट के बालक सग लाल को मिला नया जीवन, जबलपुर मेडिकल कॉलेज में सफल उपचार के बाद लौटा घर     |     जिला शीघ्र हस्तक्षेप केंद्रों को करें सुदृढ़: उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल     |     बंधपत्रित चिकित्सकों के सेवाभाव से सुदृढ़ होंगी स्वास्थ्य सेवाएं – उप मुख्यमंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल     |     लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ अभियान की तैयारियों को लेकर भाजपा कार्यालय में बैठक आयोजित      |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811