डॉ. रूपाली सोनी ने राष्ट्रीय नृत्य प्रतियोगिता में सुपर मॉम कैटेगरी में जीता प्रथम पुरस्कार एवं बेस्ट कोरियोग्राफी अवार्ड से हुई सम्मानित
सीहोर का ऐतिहासिक गौरव
सरस्वती कथक सीहोर संस्था की 12 में से 11 नृत्य प्रस्तुति ने बनाई प्रथम तीन में जगह
सीहोर/इंदौर। अनास इंडिया द्वारा 30 सितंबर से 4 अक्टूबर 2026 तक इंदौर में आयोजित 23वें कल्चरल नेशनल डांस कॉन्टेस्ट – मालवा नृत्य महोत्सव 2026 में देश भर से 550 से अधिक प्रतिभागियों ने भाग लिया।

सीहोर की सुप्रसिद्ध नृत्य संस्था सरस्वती कथक डांस कला केंद्र की संचालिका डॉ. रूपाली सोनी ने सुपर मॉम कैटेगरी में प्रथम पुरस्कार एवं बेस्ट कोरियोग्राफी अवार्ड प्राप्त किया।

एकल नृत्य विजेता
डॉ रूपाली सोनी – प्रथम, सुपर मम सेमी क्लासिकल एवं बेस्ट कोरियोग्राफी अवार्ड , कृष्णप्रिया मकरिया – प्रथम, सीनियर ग्रुप सेमी क्लासिकल, आरोही गुप्ता, सौम्या विश्वकर्मा, आकांक्षा बिसोरिया – द्वितीय, जूनियर ग्रुप क्लासिकल,आध्या शर्मा – द्वितीय, फोक नृत्य जूनियर,काशवी व्यास – तृतीय, फोक नृत्य, कीमाया सक्सेना – तृतीय, जूनियर सेमी क्लासिकल,मानवी पटेल – कांसोलेशन प्राइज

समूह नृत्य विजेता – सरस्वती कत्थक द्वितीय पुरस्कार (सेमी क्लासिकल)आरोही गुप्ता, सौम्या विश्वकर्मा, आकांक्षा बिसोरिया, कृष्णप्रिया मकरिया, बारिश, आयुषी, लिनिशा, राजुल, मानसी एवं मानसीअनास इंडिया द्वारा सभी प्रतिभागियों को शील्ड, सर्टिफिकेट, मेडल पहनाकर सम्मानित किया गया। कुल 550 से अधिक प्रस्तुतियों में 12 में से 11 प्रस्तुतियों का टॉप 3 में आना सीहोर के लिए ऐतिहासिक उपलब्धि है।

संस्था की डायरेक्टर डॉ. रूपाली सोनी ने सभी प्रतिभागियों को बधाइयाँ दीं एवं डॉ. रूपाली सोनी को नगरजनों, विभिन्न समाजजनों, विभिन्न संस्थाओं की ओर से बधाइयाँ एवं शुभकामनाएँ मिल रही हैं।