Let’s travel together.

सेवा सेतु कार्यक्रम में 190 हितग्राहियों को मिला योजनाओं का लाभ

0 126

– विधायक डॉ. प्रभुराम चौधरी ने कहा- अंतिम पंक्ति के व्यक्ति तक पहुंच रहा योजनाओं का लाभ

सैयद मसूद अली पटेल गैरतगंज रायसेन

सेवा संकल्प अभियान के तहत जिले रायसेन की ग़ैरतगंज नगर परिषद परिसर में सेवा सेतु-सरकार आपके द्वारा कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक डॉ. प्रभुराम चौधरी ने 190 हितग्राहियों को विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के तहत हितलाभ वितरित किए। इनमें पीएम आवास योजना, संबल योजना, पीएम स्वनिधि और भूमि स्वामित्व योजना के नगर परिषद एवं जनपद पंचायत क्षेत्र के हितग्राही शामिल रहे।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक डॉ. प्रभुराम चौधरी ने कहा कि सरकार की प्राथमिकता समाज के प्रत्येक वर्ग तक जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाना है। शासन की योजनाओं के माध्यम से गरीब, जरूरतमंद, श्रमिक, छोटे व्यवसायी और ग्रामीण परिवारों को आर्थिक एवं सामाजिक रूप से सशक्त बनाने का कार्य किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सेवा सेतु-सरकार आपके द्वारा जैसे आयोजनों का उद्देश्य आमजन को सरकारी कार्यालयों के चक्कर लगाने के बजाय योजनाओं और सेवाओं को उनके बीच पहुंचाना है।

विधायक ने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना के माध्यम से जरूरतमंद परिवारों को पक्के आवास उपलब्ध कराए जा रहे हैं, वहीं संबल योजना से श्रमिक परिवारों को सहायता मिल रही है। पीएम स्वनिधि योजना के जरिए छोटे व्यापारियों और स्ट्रीट वेंडर्स को आर्थिक रूप से आगे बढ़ने का अवसर मिल रहा है। उन्होंने कहा कि सांची विधानसभा क्षेत्र में सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य, पेयजल सहित विभिन्न क्षेत्रों में विकास कार्य लगातार किए जा रहे हैं और गैरतगंज क्षेत्र को विकसित बनाने के प्रयास जारी हैं। उन्होंने हितग्राहियों से शासन की योजनाओं का लाभ लेकर अपने परिवार की आर्थिक स्थिति मजबूत करने तथा पात्र लोगों को योजनाओं की जानकारी देने की अपील की।

कार्यक्रम में नगर परिषद अध्यक्ष जिनेश सिंघई, जनपद अध्यक्ष विजय पटेल, मंडल अध्यक्ष संजय जैन एवं एसडीएम हर्षल चौधरी ने भी संबोधित किया। विभिन्न विभागों द्वारा कार्यक्रम स्थल पर स्टॉल लगाकर शासन की योजनाओं की जानकारी दी गई तथा नागरिकों की समस्याओं से संबंधित आवेदन भी प्राप्त किए गए। आयोजन में सीएमओ राजेन्द्र शर्मा सहित नगर परिषद एवं जनपद पंचायत के अधिकारी-कर्मचारी, जनप्रतिनिधि, हितग्राही और बड़ी संख्या में नागरिक मौजूद रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

​रायसेन नगरपालिका के ढोल बजाओ अभियान पर फूटा स्थानीय लोगों का      |     सेवा संकल्प अभियान में आयोजित हुआ सेवा मेरा योगदान कार्यक्रम     |     उप मुख्यमंत्री ने किया राज्य स्तरीय शालेय खेल प्रतियोगिता का शुभारंभ     |     दशहरा पर्व को भव्यता से मनाने को लेकर हिन्दू उत्सव समिति की बैठक संपन्न,विभिन्न विषयों पर हुई चर्चा     |     जनसेवा और स्वास्थ्य क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए डॉ. बीडी यादव सम्मानित     |     सेवा संकल्प अभियान- ‘आँगन उत्सव’ में मुख्य अतिथि के रूप में सम्मलित हुए विधायक अनुज शर्मा     |     स्व. मथुरा मोहन श्रीवास्तव की पुण्य स्मृति में शास्त्रीय गायन की स्वरांजलि     |     ई-टोकन व्यवस्था में सुधार और पर्याप्त खाद उपलब्ध कराने की मांग, किसान संघ ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन     |     साइबर सुरक्षा के प्रति विद्यार्थियों को किया जागरूक     |     टेकापार खोड़ी डेम का निर्माण अधूरा, किसानों को सिंचाई सुविधा का इंतजार     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811