Let’s travel together.

मध्यप्रदेश के 100 जांबाज पुलिसकर्मियों का होगा सम्मान, उमरावगंज थाना प्रभारी वीरेंद्र विश्वकर्मा भी होंगे सम्मानित

0 45

रामभरोस विश्वकर्मा, मंडीदीप रायसेन 

मध्यप्रदेश पुलिस के उत्कृष्ट एवं सराहनीय कार्य करने वाले जांबाज पुलिसकर्मियों के सम्मान का आयोजन किया जाएगा। इस अवसर पर मध्यप्रदेश के पुलिस महानिदेशक कैलाश मकवाना प्रदेश के 100 जांबाज पुलिसकर्मियों को डीजीपी पुरस्कार से सम्मानित करेंगे।

सम्मानित होने वाले पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों में उमरावगंज थाना प्रभारी वीरेंद्र विश्वकर्मा का नाम भी शामिल है। उनके द्वारा पुलिस सेवा के दौरान किए गए उत्कृष्ट एवं सराहनीय कार्यों को देखते हुए उन्हें इस प्रतिष्ठित सम्मान के लिए चयनित किया गया है।

वीरेंद्र विश्वकर्मा के सम्मानित होने की खबर से पुलिस विभाग के साथ-साथ क्षेत्रवासियों में भी खुशी का माहौल है। उनके सम्मान को क्षेत्र के लिए गौरव का विषय माना जा रहा है। स्थानीय लोगों और शुभचिंतकों ने उन्हें इस उपलब्धि के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।

डीजीपी पुरस्कार पुलिसकर्मियों के उत्कृष्ट कार्य, कर्तव्यनिष्ठा और उल्लेखनीय सेवाओं के सम्मान का महत्वपूर्ण अवसर माना जाता है। वीरेंद्र विश्वकर्मा को मिलने वाला यह सम्मान उनके सेवाकाल की एक महत्वपूर्ण उपलब्धि के रूप में देखा जा रहा है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

युवती से धक्का-मुक्की का वीडियो वायरल, बरेली थाने का वीडियो भी सामने आया; पुलिस पर रिपोर्ट दर्ज नहीं करने के आरोप     |     वृद्धजन समाज की अमूल्य धरोहर, उनका सम्मान हमारी नैतिक जिम्मेदारी : डॉ. प्रभुराम चौधरी     |     सेवा सदन कार्यालय में “सेवा से संकल्प माह” का विशाल शिविर, 5000 से अधिक नागरिकों की सहभागिता     |     घरों के ऊपर से गुजर रही 33 केवी लाइन टूटी, चिंगारी और धमाकों से मची अफरा-तफरी     |     मंगलम वृद्ध आश्रम में मना अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस, वरिष्ठजनों का किया सम्मान     |     ढोल-नगाड़ों के साथ बकायेदार दुकानदारों के पास पहुंची नगर पालिका टीम, राशि जमा नहीं करने पर तालाबंदी     |     सांदीपनि स्कूल के छात्रों ने किया साँची विश्वविद्यालय का दौरा ,बोधि वृक्ष, भवनों एवं परिसर को देखा      |     बिना अनुमति जिला मुख्यालय मे धरना प्रदर्शन कर कांग्रेस ने लगाए आपत्तिजनक नारे,कार्यवाही की मांग     |     बालाघाट में आदिवासी बच्चों की मौत पर राहुल गांधी ने जताया दुख, बोले- ‘सरकार में आते ही करेंगे मदद’     |     लोकायुक्त के रडार पर ग्वालियर-चंबल का नगरीय प्रशासन, 54 पन्नों की शिकायत से मचा हड़कंप     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811