Let’s travel together.

सेपक टकरॉ में गोल्डन कैरी की 8 छात्राओं ने दिखाया हुनर, सेमीफाइनल तक पहुँची टीम

0 27

रामभरोस विश्वकर्मा, मंडीदीप रायसेन 

तीन दिवसीय खेलो इंडिया वूमेन अस्मिता लीग सेपक टकरॉ प्रतियोगिता में रायसेन जिले की टीम ने शानदार प्रदर्शन किया।प्रतियोगिता में गोल्डन कैरी पब्लिक हायर सेकेंडरी स्कूल, मंडीदीप की 8 प्रतिभावान छात्राओं ने रायसेन जिले की टीम का प्रतिनिधित्व करते हुए अपने खेल कौशल का प्रदर्शन किया और टीम ने सेमीफाइनल तक का सफर तय किया।

प्रतियोगिता में जस्टिना सोनवानी, श्रीनिधि तिवारी, लक्ष्मी कुमारी, समीक्षा लोधी, दीपिका बांसकर, आकांक्षा सिंह, रूपाली हिंगवे एवं रुचि राजपूत ने सहभागिता की।

छात्राओं की इस उपलब्धि पर गोल्डन कैरी पब्लिक हायर सेकेंडरी स्कूल में संस्था के डायरेक्टर आदरणीय श्री देवेंद्र अजमेरा जी एवं वार्ड क्रमांक 12 की पार्षद माननीय श्रीमती प्रार्थना चौहान जी ने सभी छात्राओं का फूल-माला एवं श्रीफल भेंट कर स्वागत एवं सम्मान किया।

इस अवसर पर कोच श्री राहुल सिंह जी एवं कोच श्री अंकित चौहान जी भी उपस्थित रहे। दोनों कोचों के मार्गदर्शन और खिलाड़ियों की मेहनत से टीम ने प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए सेमीफाइनल तक का सफर तय किया।

छात्राओं की यह उपलब्धि विद्यालय के साथ-साथ पूरे मंडीदीप क्षेत्र के लिए गौरव का विषय है। सभी खिलाड़ियों एवं कोचों को उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए हार्दिक शुभकामनाएँ।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

खेत में मिला बाघिन का शव, करंट लगने की आशंका     |     उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने विजेता विद्यार्थियों को किया सम्मानित     |      हाईवे-18 का रेलवे ओवरब्रिज:13 साल में जर्जर हुआ करीब एक किमी लंबा पुल     |     महालक्ष्मी व्रत को लेकर तैयारियां तेज, घर-घर बन रहे मिट्टी के हाथी     |      स्कूल में बच्चों और महिलाओं की सुरक्षा को लेकर जागरूकता कार्यक्रम     |     रायपुर में अ. भा. दिगंबर जैन युवक युवती परिचय सम्मेलन 29को     |     आंगनबाड़ी मिलन समारोह ग्राम सांकरा में धूमधाम से संपन्न     |     सेवा संकल्प अभियान में छात्रों का चित्रकला एवं भाषण का उत्कृष्ट प्रदर्शन     |     चरित्र शंका में पति बना हैवान, पत्नी और दो मासूम बेटों की मौत     |     मणिकर्णिका सम्मान से सम्मानित हुईं एवरेस्ट विजेता अंजना यादव     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811