Let’s travel together.

क्रांतिकारी सरदार भगत सिंह जी की जयंती पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित

0 133

शरद शर्मा बेगमगंज/सुल्तानगंज रायसेन

सुल्तानगंज की क्षत्रिय धर्मशाला में शहीद-ए-आजम सरदार भगत सिंह जी की जयंती के पावन अवसर पर सुल्तानगंज में श्रद्धांजलि एवं विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम की शुरुआत इंकलाबी युवा सतेन्द्रसिंह शिवम राजा जय गुप्ता ने भगत सिंह जी के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन के साथ करी। उपस्थित युवाओं ने “इंकलाब जिंदाबाद” और “भगत सिंह अमर रहें” के नारों के साथ उन्हें नमन किया।

इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि भगत सिंह केवल एक नाम नहीं, बल्कि एक विचारधारा हैं। उन्होंने मात्र 23 वर्ष की आयु में देश के लिए अपने प्राणों की आहुति दे दी। उनका जीवन आज के युवाओं को नशा, भ्रष्टाचार और अन्याय के खिलाफ लड़ने की प्रेरणा देता है। भगत सिंह जी का कहना था – “बम और पिस्तौल से इंकलाब नहीं आता, इंकलाब किताबों से आता है।

कार्यक्रम में युवाओं ने संकल्प लिया कि वे भगत सिंह जी के बताए मार्ग पर चलेंगे, शिक्षा को महत्व देंगे और समाज में एकता व भाईचारा बनाए रखेंगे।

स अवसर पर प्रमुख रूप से bku के प्रदेश अध्यक्ष संदीप सिंह किसान वंशी भूपेन्द्र सेमराघोना,शिवम राजा रामपाल परिहार जय गुप्ता,कैलाश सोल्डर यशपाल सिंह यश सिंह, रंजीत यादव सहदेव ,आदेश चौधरी, राज सिंह राजपूत अनिल सेन  सहित बड़ी संख्या में युवा साथी उपस्थित रहे।

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.

खेत में मिला बाघिन का शव, करंट लगने की आशंका     |     उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने विजेता विद्यार्थियों को किया सम्मानित     |      हाईवे-18 का रेलवे ओवरब्रिज:13 साल में जर्जर हुआ करीब एक किमी लंबा पुल     |     महालक्ष्मी व्रत को लेकर तैयारियां तेज, घर-घर बन रहे मिट्टी के हाथी     |      स्कूल में बच्चों और महिलाओं की सुरक्षा को लेकर जागरूकता कार्यक्रम     |     रायपुर में अ. भा. दिगंबर जैन युवक युवती परिचय सम्मेलन 29को     |     आंगनबाड़ी मिलन समारोह ग्राम सांकरा में धूमधाम से संपन्न     |     सेवा संकल्प अभियान में छात्रों का चित्रकला एवं भाषण का उत्कृष्ट प्रदर्शन     |     चरित्र शंका में पति बना हैवान, पत्नी और दो मासूम बेटों की मौत     |     मणिकर्णिका सम्मान से सम्मानित हुईं एवरेस्ट विजेता अंजना यादव     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811