काठाडीह में 12 घंटे से लगातार रेस्क्यू अभियान, तहसीलदार ने स्वयं ट्रैक्टर से पहुंचकर परिवार को सुरक्षित निकाला
सुरेंद्र जैन धरसीवां रायपुर
ग्राम पंचायत काठाडीह में बाढ़ की गंभीर स्थिति के बीच प्रशासनिक एवं पंचायत की टीम पिछले करीब 12 घंटे से लगातार राहत एवं बचाव कार्य में जुटी हुई है।

रेस्क्यू अभियान में तहसीलदार राममूर्ति दीवान, पटवारी उमा प्रधान, सरपंच प्रतिनिधि नरेंद्र एवं ग्राम पंचायत सचिव परमार लगातार मौके पर सक्रिय हैं। बाढ़ में फंसे एक परिवार की सूचना मिलने पर तहसीलदार राममूर्ति दीवान एवं पटवारी उमा प्रधान स्वयं ट्रैक्टर से मौके पर पहुंचे और परिवार को सुरक्षित रेस्क्यू कर बाहर निकाला।

लगातार बारिश और जलभराव के बावजूद टीम द्वारा प्रभावित लोगों तक पहुंचकर उन्हें सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने का कार्य जारी है। राहत शिविर में भोजन, पेयजल एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं भी सुनिश्चित की गई हैं।काठाडीह में प्रशासन और पंचायत की टीम की तत्परता से प्रभावित परिवारों को समय पर सहायता मिल रही है।