रायसेन। रायसेन जिला विकास समिति द्वारा चलाए गए ‘सरोवर हमारे—धरोहर हमारी’ अभियान के तहत मिश्र तालाब की सफाई में श्रमदान करने वाले श्रम सैनिकों का समाजसेवी एवं वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. ए.के. अग्रवाल ने सम्मान किया।
इस अवसर पर मनोज कुशवाह, दीपक भदौरिया (संयोजक सरोवर हमारे, धरोहर हमारी) एवं कन्हैयालाल रैकवार को सम्मानित किया गया।
डॉ. अग्रवाल ने श्रमदान करने वाले सभी साथियों के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि सार्वजनिक धरोहरों के संरक्षण में नागरिकों की भागीदारी समाज के लिए प्रेरणादायक है।