– थाना प्रभारी दीपक सिंह चौहान ने विद्यार्थियों को सायबर ठगी से बचने हेतु प्रेरित किया
मनोज बैरागी सरदारपुर धार
सायबर अपराध जागरुकता व्यख्यान कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो.एल.एस.अलावा ने विद्यार्थियों को साइबर की ठगी से बचने के लिए सावधानी रखने कहा वही उक्त कार्यक्रम के मुख्य वक्ता श्री दीपक सिंह चौहान थाना प्रभारी राजगढ़ (धार) ने अपने उद्बोधन में विद्यार्थीयो को परिचय पत्र अपने साथ लाने हेतु प्रेरित किया, प्रत्येक विद्यार्थियों को अपना कॅरियर बनाने हेतु अपना उद्देश्य तय करें उसी के अनुसार अपनी तैयारी करें, मोबाइल फोन का उपयोग बड़े सावधानी से किया जाए डिजिटल प्रिंट का विशेष ध्यान रखने हेतु प्रेरित किया, विद्यार्थियों से अपने उद्देश्यों के बारे में पूछा, ऑनलाइन खरीदी एप के माध्यम से करें, जैसे फ्लिपकार्ट, अमेजॉन, स्नैपडील, मिंत्रा, मीशो आदि एप के उपयोग करने हेतु प्रेरित किया फ्रॉड कॉल या लिंक को अटेंड न करने हेतु प्रेरित किया। प्रो. आर. के. जैन, वाणिज्य विभागाध्यक्ष एवं अध्यक्ष वाणिज्य अध्ययन मंडल देवी अहिल्या विश्वविद्यालय इंदौर ने अपने विचार व्यक्त किए, उन्होंने विद्यार्थियों को ठगी से बचने के लिए सावधानी रखें फ्राड काल, फ्राड विज्ञापन पर ध्यान ना दें अनावश्यक कॉल या लिंक को अटेंड ना करें आदि पर अपने विचार व्यक्त किए और विद्यार्थी को प्रेरित किया प्रो. सरिता जैन कला संकाय विभागाध्यक्ष ने छात्रोंओ को किसी भी प्रकार की कोई समस्या होने पर महाविद्यालय की महिला प्राध्यापिको से चर्चा करने और बातें बताने हेतु प्रेरित किया। महाविद्यालय के 80 से अधिक विद्यार्थी कार्यक्रम में उपस्थित रहे ओर श्री चौहान से प्रश्न पुछे। इस अवसर पर डॉ.बी. एस. बघेल, प्रो. सुरेन्द्र रावत, डॉ. राकेश शिन्दे, प्रो प्रियंका चंगोड़ डॉ. निधि बाजपेई, डॉ. रीना खाण्डेकर, डॉ. बसंती मुझाल्दा, श्रीमती लालिमा विजयवर्गीय, श्रीमती अंजली भाटी, श्रीमती विजया दरबार, श्री महेन्द्र अलावा, श्री दिपेश डांगी, श्री महेश उपाध्याय, श्री कमलेश चौहान, श्री अजय राठौर, श्रीमती बिन्दु गोखले, श्री योगेश सांकला, श्रीमती मीना अलावा, कु खुशी गेहलोत आदि उपस्थित रहें। कार्यक्रम का संचालन डॉ.डी.एस. मुजाल्दा ने किया एवं आभार डॉ. ममता दास ने माना।