Let’s travel together.

2 अक्टूबर को होगी रिलीज़‘ फिल्म प्रेम कीटाणु’

0 9

 भोपाल से सुनील सोन्हिया की रिपोर्ट 

फार्स फिल्म्स द्वारा भावना स्टूडियोज के साथ मिलकर प्रस्तुत और अवानिका फिल्म्स के तहत गौरव वर्मा द्वारा निर्मित अपूर्व सिंह कार्की के निर्देशन में बनी ‘प्रेम कीटाणु’ 2 अक्टूबर, 2026 को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है

‘प्रेम कीटाणु’ का ट्रेलर कॉलेज के उन दिनों की याद दिलाता है, जब दोस्ती, प्यार, मस्ती और छोटी-छोटी बातों पर होने वाली नोकझोंक ही जिंदगी हुआ करती थी। शरारतों, कॉलेज की मस्ती, दोस्ती, रोमांस, दिल टूटने और एक ही लड़की से प्यार करने वाले दो लड़कों की कहानी से सजा यह ट्रेलर पुराने जमाने की मजेदार हिंदी फिल्मों की याद दिलाता है। रंगीन, मजेदार और रोमांस से भरपूर यह ट्रेलर कॉलेज के उन दिनों को फिर से जीने का मौका देता है, जहां हर दिन कुछ नया और मजेदार होता था।

 

फिल्म में वीर पहाड़िया एक ऐसे लड़के के किरदार में नजर आ रहे हैं, जो प्यार में पूरी तरह डूबा हुआ है और जिसे समझ ही नहीं आ रहा कि दिल के इस मामले को कैसे संभाले। दोस्ती, प्यार, जलन और दिल टूटने के बीच फंसा उनका किरदार अपनी मासूमियत और सच्चे प्यार से दिल जीत लेता है। वहीं, अपारशक्ति खुराना अपने स्टाइल और स्वैग से अलग ही रंग जमाते नजर आते हैं। उनका स्टाइलिश अंदाज और रौब हर किसी का ध्यान खींचता है। लेकिन जब दोनों को एक ही लड़की से प्यार हो जाता है, तो शुरू होती है प्यार, टक्कर और खूब सारी मजेदार नोकझोंक।

 

इस प्यार की कहानी के बीच हैं आफिया सैयद, जिनके किरदार के इर्द-गिर्द दोनों लड़कों की दुनिया घूमने लगती है। दो अलग-अलग अंदाज में मिलने वाले प्यार के बीच उनकी मौजूदगी कहानी को और दिलचस्प बनाती है। प्यार में पड़ने की खुशी, उलझन और उससे जुड़ी मस्ती को फिल्म में मजेदार अंदाज में दिखाया गया है। वहीं, राकेश बेदी और निखिल विजय भी अपने किरदारों से कहानी में हंसी और मस्ती का तड़का लगाते हैं। दोस्ती, मजाक और मजेदार हालात से भरी यह कहानी हर किरदार के साथ और भी दिलचस्प बनती जाती है।

अपने गानों से पहले ही चर्चा में आई ‘प्रेम कीटाणु’ अब अपने ट्रेलर के साथ प्यार, दोस्ती, हंसी, मस्ती और ढेर सारे बॉलीवुड मसाले का मजेदार मेल लेकर आई है। यह फिल्म पहले प्यार की मासूमियत और कॉलेज के दिनों की मस्ती को एक रंगीन और मनोरंजक अंदाज में बड़े पर्दे पर पेश करने के लिए तैयार है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

केमफेस्ट–2026 के आचार्य पी. सी. रे. जन्म शताब्दी समारोह के द्वितीय दिवस के अंतर्गत व्याख्यान एवं भाषण प्रतियोगिता आयोजित     |     जिला सहकारी केंद्रीय बैंक की 60वीं वार्षिक आमसभा आयोजित, वित्तीय स्थिति और आगामी कार्ययोजना पर हुई चर्चा     |     दादा धूनी दरबार में आस्था का अनोखा आयोजन, धूनी में अर्पित किए सोने-चांदी के आभूषण     |     डोल ग्यारस पर निकाली गई भगवान कन्हैयालाल की भव्य शोभायात्रा     |     लगातार दूसरे वर्ष भी नही बनी सड़क, शासकीय आईटीआई पहुंच मार्ग दलदल में तब्दील, छात्र हो रहे परेशान     |     विमान में बैठ जल विहार के लिए निकले लड्डू गोपाल, नगर में जगह-जगह हुआ जोरदार स्वागत      |     CA का सपना टूटा, हौसला नहीं; अब एमपीपीएससी में चयनित होकर बने असिस्टेंट प्रोफेसर राजीव कुशवाहा      |     2 अक्टूबर को होगी रिलीज़‘ फिल्म प्रेम कीटाणु’     |     स्वर्गीय श्री रामगोपाल माहेश्वरी के नाम पर मार्ग की नामपट्टिका का उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने किया अनावरण     |     उमंग है तो जिंदगी में रंग है थीम पर उत्कृष्ट विद्यालय क्रमांक-1 में मना उमंग दिवस     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811