राज्य मंत्री नरेंद्र शिवाजी पटेल होंगे मुख्य अतिथि
रुपेश मेहरा बरेली रायसेन
शनिवार 19 सितंबर को राधा अष्टमी के पावन अवसर पर नगर के चौधरी चौक स्थित प्राचीन श्रीजी मंदिर में श्री राधा रानी कीर्तन मंडल द्वारा श्री राधा रानी प्राकट्य महोत्सव का आयोजन श्रद्धा और भक्ति के साथ किया जाएगा। इस अवसर पर भव्य भजन संध्या का आयोजन होगा, जिसमें प्रसिद्ध भजन कलाकार अपनी प्रस्तुतियों से श्रद्धालुओं को भक्तिरस से सराबोर करेंगे।
कार्यक्रम में क्षेत्रीय विधायक एवं राज्य मंत्री नरेंद्र शिवाजी पटेल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे, एवं कार्यक्रम की अध्यक्षता नगर परिषद अध्यक्ष हेमंत राजा भैया चौधरी करेंगे।
श्री राधा रानी कीर्तन मंडल के संयोजक पं. विपिन व्यास ने बताया कि भजन संध्या में मां कृष्णा जागरण ग्रुप, विदिशा द्वारा भजनों की विशेष प्रस्तुति दी जाएगी। इसमें सौरभ शर्मा, बबीता किरार, विजय कुशवाहा सहित अन्य कलाकार श्री राधा रानी और भगवान श्रीकृष्ण की भक्ति से ओतप्रोत सुंदर भजनों की मनमोहक प्रस्तुतियां देंगे। राधा अष्टमी के अवसर पर आयोजित इस धार्मिक कार्यक्रम को लेकर श्री राधा रानी कीर्तन मंडल द्वारा तैयारियां की जा रही हैं।
पं. विपिन व्यास एवं कीर्तन मंडल के सभी सदस्यों ने नगरवासियों और श्रद्धालुओं से शनिवार 19 सितंबर को रात्रि 8 बजे प्राचीन श्रीजी मंदिर, चौधरी चौक पहुंचकर कार्यक्रम में शामिल होने एवं धर्मलाभ लेने की अपील की है।