Let’s travel together.

मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के अंतर्गत एसडीएम ने सुनीं ग्रामीणों की समस्याएं,विभिन्न संस्थाओं का किया निरीक्षण

0 36

शरद शर्मा बेगमगंज रायसेन

मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के अंतर्गत एसडीएम प्रियंका भलावी द्वारा ग्राम महुआखेड़ा कला में जनसंवाद कर ग्रामीणों की समस्याएं एवं शिकायतें सुनते हुए संबंधित विभागों के अधिकारियों को समय-सीमा में उनका निराकरण किए जाने के निर्देश दिए।

जनविश्वास अभियान के दौरान एसडीएम प्रियंका भलावी ने ग्राम महुआखेड़ा कला में स्थित आंगनवाड़ी केंद्र, शासकीय उचित मूल्य दुकान एवं शासकीय हाई स्कूल का भी भ्रमण कर औचक निरीक्षण किया। उचित मूल्य दुकान के निरीक्षण के दौरान पात्र हितग्राहियों को शत-प्रतिशत राशन वितरण सुनिश्चित करने के निर्देश दुकान संचालक को दिए गए।

वहीं शासकीय हाई स्कूल के निरीक्षण के दौरान एसडीएम भलावी ने विद्यार्थियों से रूबरू होकर संवाद कर उन्हें पाठ भी पढ़ाया तथा प्रश्न पूछकर शैक्षणिक गुणवत्ता एवं विद्यार्थियों का आईक्यू परखा।

विद्यालय परिसर में स्वच्छता व्यवस्था का जायजा लेते हुए प्रधानाचार्य को नियमित साफ-सफाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए । साथ ही शाला परिसर में विभिन्न प्रजातियों के पौधों का रोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।

इसके अतिरिक्त आंगनवाड़ी केंद्र के निरीक्षण के दौरान बच्चों की उपस्थिति, पोषण आहार एवं केंद्र की व्यवस्थाओं की जानकारी ली गई ओर आवश्यक व्यवस्थाएं दुरुस्त रखने के निर्देश सीडीपीओ एवं आंगनबाड़ी कार्यकर्ता को दिए गए।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

देहरी खेड़ापति हनुमान मंदिर में आज मनाई जाएगी राधारानी जन्माष्टमी     |     रायसेन दरगाह शरीफ पर उर्स की तैयारियों को लेकर प्रशासन ने की बैठक     |     प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिवस पर नगर परिषद, जनप्रतिनिधियों और भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया श्रमदान     |     राधा अष्टमी पर श्रीजी मंदिर में गूंजेंगे राधा-कृष्ण के भजन, प्राकट्य महोत्सव पर भजन संध्या का आयोजन     |     मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के अंतर्गत एसडीएम ने सुनीं ग्रामीणों की समस्याएं,विभिन्न संस्थाओं का किया निरीक्षण     |     जिला पंचायत उपचुनाव, लक्ष्मण सिंह लोधी तीर कमान और पूजा चौकसे दो पत्ती चुनाव चिन्ह लेकर उतरे चुनाव मैदान में      |     मंडीदीप रेलवे लाइन पर अज्ञात व्यक्ति गंभीर रूप से घायल मिला, सिर में लगी चोट     |     वनमाली शिक्षक सम्मान 2026 में रायसेन जिले के शिक्षकों को किया सम्मानित     |     दीवानगंज में 10 लाख के जेवरात की चोरी का 24 घंटे में खुलासा, बेटी और उसके दोस्त गिरफ्तार     |     कलेक्टर अरुण विश्वकर्मा ने स्वास्थ्य केंद्र मुड़िया खेड़ा का किया निरीक्षण     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811