Let’s travel together.

कीटनाशक पीने से 62 वर्षीय महिला की मौत, घर में मचा हड़कंप

0 23

शरद शर्मा बेगमगंज रायसेन 

रायसेन जिले के सुल्तानगंज थाना क्षेत्र के ग्राम डुंगरिया में शनिवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब 62 वर्षीय महिला ने घर में रखी कीटनाशक दवा पी ली। गंभीर हालत में महिला को अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

जानकारी के अनुसार डुंगरिया निवासी गुलबरानी, पत्नी गोविंदी अहिरवार, शनिवार दोपहर करीब 12 बजे घर पर थीं। इसी दौरान उन्होंने कथित तौर पर घर में रखी कीटनाशक दवा पी ली। कुछ देर बाद उनका पुत्र सुरेश घर पहुंचा तो मां को बाथरूम में गंभीर हालत में पड़ा देखा। आनन-फानन में परिजन उन्हें सुल्तानगंज अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया।

घटना की सूचना मिलते ही सुल्तानगंज पुलिस मौके पर पहुंची और मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू की। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया, जिसके बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।

महिला ने आखिर किन परिस्थितियों में यह कदम उठाया, इसकी वजह अभी सामने नहीं आई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर मौत के वास्तविक कारणों का पता लगाया जाएगा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने बनखेड़ी पहुंचकर स्वर्गीय श्रीमती गोहल को अर्पित की श्रद्धांजलि     |     गुंदरई स्कूल की दीवारों और पिलर में दरारें, बच्चों की सुरक्षा पर उठे सवाल     |     केन्द्रीय मंत्री श्रीमती अन्नपूर्णा देवी ने ब्रिक्स बाजार में की शिरकत     |     राज्यसभा सदस्य महेश केवट एवं राज्य अनुसूचित जाति आयोग के सदस्य बारेलाल अहिरवार का भाजपा जिला कार्यालय में हुआ  स्वागत      |     नेशनल लोक अदालत का सफल आयोजन, 66 प्रकरणों का हुआ निराकरण, 2.65 करोड़ रुपये से अधिक की राशि का हुआ निपटारा     |     बेगमगंज की बर्बाद सड़क के खिलाफ अधिवक्ता संघ ने दिया ज्ञापन ,जनहित में कलेक्टर से 15 दिन में मरम्मत की मांग     |     नेशनल लोक अदालत में निपटे अनेक प्रकरण     |     कीटनाशक पीने से 62 वर्षीय महिला की मौत, घर में मचा हड़कंप     |     सुल्तानगंज के गोरखी में शराबबंदी को लेकर ग्रामीणों ने किया चक्काजाम      |     बेगमगंज में बर्बाद फसलों के मुआवजे की मांग को लेकर किसानों का प्रदर्शन     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811