Let’s travel together.

रायसेन में आबकारी विभाग का विशेष अभियान, 66 मदिरा दुकानों की गहन जांच

0 142

रायसेन में आबकारी विभाग का विशेष अभियान, 66 मदिरा दुकानों की गहन जांच

रायसेन। सागर जिले में अवैध और अमानक शराब के दुकानों से विक्रय का मामला सामने आने के बाद रायसेन जिले में भी आबकारी विभाग ने अवैध शराब के खिलाफ विशेष जांच अभियान शुरू किया है। रायसेन कलेक्टर के निर्देश पर आबकारी विभाग द्वारा जिले में चार टीमों का गठन कर मदिरा दुकानों की गहन जांच की जा रही है।

अभियान के तहत जिले के चार आबकारी वृत्तों में संचालित 66 मदिरा दुकानों की विस्तृत जांच प्रारंभ की गई है। जांच के दौरान दुकानों में उपलब्ध शराब की वैधता और गुणवत्ता की पड़ताल की जा रही है। इसके साथ ही शराब के स्रोत की भी जांच की जा रही है कि मदिरा वैध माध्यम से दुकान तक पहुंची है या नहीं।

संदेह होने पर लिए जा रहे सैंपल

आबकारी उप निरीक्षक गौरव भद्रसेन ने बताया कि आबकारी विभाग की टीमों द्वारा मदिरा की बोतलों पर लगे होलोग्राम को स्कैन कर उनकी जांच की जा रही है। किसी शराब की बोतल अथवा उसके स्रोत को लेकर संदेह होने पर दुकानों से सैंपल लिए जा रहे हैं, जिन्हें रासायनिक परीक्षण के लिए भेजा जा रहा है।

पिछले वर्ष नकली शराब फैक्ट्री का हुआ था भंडाफोड़

आबकारी विभाग के अनुसार, पिछले वर्ष विभाग की कार्रवाई और सतर्कता के दौरान ग्राम चंदोड़ा में नकली शराब बनाने वाली फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया गया था। कार्रवाई के दौरान 472 पेटी कथित जहरीली शराब जब्त की गई थी। विभाग के अनुसार इस मामले में आरोपी अब तक जेल में हैं।

सूचना देने वालों की पहचान रहेगी गोपनीय

सहायक आयुक्त आबकारी डॉ. शादाब अहमद सिद्दीकी ने आम लोगों से अपील की है कि यदि जिले में कहीं भी अवैध शराब के निर्माण, परिवहन या विक्रय की जानकारी मिलती है तो आबकारी विभाग को तत्काल सूचना दें। सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान गोपनीय रखी जाएगी।

अवैध शराब से संबंधित सूचना इन नंबरों पर दी जा सकती है—

📞 8319168606

📞 9340734493

आबकारी विभाग के इस विशेष अभियान का उद्देश्य जिले में वैध और मानक मदिरा की बिक्री सुनिश्चित करना तथा अवैध एवं अमानक शराब के कारोबार पर प्रभावी अंकुश लगाना है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

श्री गणेश उत्सव को लेकर आकर्षक गणेश प्रतिमाओं को अंतिम स्वरूप देने में जुटे मूर्तिकार      |     संकट मोचन हनुमान मंदिर का एक करोड़ की राशि से होगा जीर्णोद्धार,राजस्थानी लाल पत्थरों से होगा भव्य मंदिर निर्माण     |     अक्षय हॉस्पिटल में अनियमितताएं पाए जाने पर आयुष्मान भारत से भुगतान रोका, कारण बताओ नोटिस जारी     |     सेल्समैन की संदिग्ध मौत और राशन वितरण में गड़बड़ी के आरोप, आदिवासी समाज ने दिया 7 दिन का अल्टीमेटम     |     पर्युषण पर्व में नहीं होंगी त्रैमासिक परीक्षाएं, निर्णय लेंगे जिला शिक्षा अधिकारी     |     सीहोर में पानी फिल्टर प्लांट पर क्लोरीन गैस लीक, आधा दर्जन से अधिक लोग प्रभावित     |     एमपी हाईकोर्ट का बड़ा फैसला : प्रोबेशन में 70, 80 और 90 फीसदी वेतन देने का नियम रद्द, कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन     |     पोला तिहार पर रैता व सांकरा में खेलकूद का आयोजन,विजेता दीदी-बहनों को किया सम्मानित     |     प्रस्तावित श्रीराम आर्गेनिक इंडस्ट्रीज का ग्रामीणों ने किया जमकर विरोध,उठा वायु ओर भूजल प्रदूषण व शोषण का मुद्दा     |     धरसीवाँ विधानसभा को विकास कार्यों के लिए ₹2 करोड़ स्वीकृत     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811