Let’s travel together.

रायसेन में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस का बड़ा एक्शन, 11 आरोपी गिरफ्तार

0 201

141.26 लीटर अवैध शराब और 3 मोटरसाइकिल जब्त, करीब 3000 लीटर लाहन मौके पर नष्ट

रायसेन। सागर जिले के बंडा क्षेत्र में अवैध शराब से हुई मौतों के बाद रायसेन जिले में भी पुलिस और आबकारी विभाग ने अवैध शराब के निर्माण एवं बिक्री के खिलाफ कार्रवाई तेज कर दी है। इसी क्रम में रायसेन पुलिस ने 9 सितंबर 2026 को ग्राम ज्ञानपुरा गुलगांव के पारदी मोहल्ले सहित विभिन्न स्थानों पर विशेष सर्चिंग अभियान चलाकर बड़ी कार्रवाई की।

पुलिस के अनुसार, पुलिस अधीक्षक रायसेन आशुतोष गुप्ता के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक दीपक नायक के मार्गदर्शन और एसडीओपी रायसेन प्रतिभा शर्मा के नेतृत्व में थाना सांची, थाना सलामतपुर, चौकी दीवानगंज और पुलिस कंट्रोल रूम के बल की संयुक्त टीम गठित की गई थी। अभियान सुबह करीब 4 बजे शुरू हुआ।

3000 लीटर लाहन नष्ट

सर्चिंग के दौरान पुलिस टीम को अलग-अलग स्थानों पर कच्ची शराब बनाने के लिए तैयार किया गया लाहन मिला। पुलिस ने मौके पर करीब 3000 लीटर लाहन नष्ट किया। इसके अलावा महिला भीकनबाई के कब्जे से 7 लीटर कच्ची शराब बरामद कर आबकारी अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई।

141.26 लीटर अवैध शराब जब्त

पुलिस कार्रवाई में कुल 141.26 लीटर अवैध शराब जब्त की गई, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 68 हजार रुपये बताई गई है। इसके साथ ही 3 मोटरसाइकिलें, जिनकी अनुमानित कीमत करीब 2 लाख रुपये है, भी जब्त की गईं।

थाना सांची पुलिस ने धौलसिंह मोगिया के कब्जे से 311 क्वार्टर देशी शराब, कुल 55.980 लीटर, एक होंडा शाइन मोटरसाइकिल के साथ जब्त की। वहीं निर्मल, राजा, पप्पू और गोपाल उर्फ पराग मोगिया के कब्जे से कुल 23 लीटर कच्ची शराब बरामद की गई।

थाना सलामतपुर पुलिस ने शेखर मोगिया और उमेश मोगिया के कब्जे से 54 लीटर देशी शराब और एक मोटरसाइकिल जब्त की। रोकी मोगिया और राजबाबू मोगिया के कब्जे से भी देशी शराब बरामद हुई। इसके अलावा पप्पू उर्फ प्रकाश मोगिया और अरुण उर्फ अजय मोगिया के कब्जे से एक मोटरसाइकिल जब्त की गई।

11 आरोपियों पर आबकारी अधिनियम के तहत कार्रवाई

पुलिस ने कार्रवाई के दौरान 11 आरोपियों को गिरफ्तार किया। इनमें शेखर मोगिया, निर्मल मोगिया, रोकी मोगिया, धौलसिंह मोगिया, राजा मोगिया, उमेश मोगिया, पप्पू मोगिया, गोपाल उर्फ पराग मोगिया, राजबाबू मोगिया, पप्पू उर्फ प्रकाश मोगिया और अरुण उर्फ अजय मोगिया शामिल हैं।

पुलिस के मुताबिक, आरोपियों के खिलाफ आबकारी अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज किए गए हैं। इनमें कुछ आरोपियों के खिलाफ पूर्व से मारपीट, वाहन चोरी और लूट जैसे मामलों के लंबित होने की भी जानकारी पुलिस ने दी है। संबंधित मामलों में भी वैधानिक कार्रवाई की गई है।

कोतवाली पुलिस की ढाबों और आसपास के गांवों में भी कार्रवाई

रायसेन शहर के ढाबों और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में भी पुलिस ने दबिश देकर अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई की। ग्राम मानपुर-सिंहपुर में अलग-अलग स्थानों पर कच्ची शराब निर्माण में उपयोग होने वाला करीब 500 लीटर लाहन नष्ट किया गया। वहीं अवैध शराब बेचने वालों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए जनसेवा अस्पताल के सामने जीतू भेड़िया के पास से 55 क्वार्टर, टपरा पठारी में नारायण के पास से करीब 45 क्वार्टर और टापू ढाबा रायसेन में प्रदीप सिंह के पास से 18 क्वार्टर अवैध शराब जब्त की गई।

पुलिस का कहना है कि जिले में अवैध शराब के निर्माण, परिवहन और बिक्री के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा। कार्रवाई में एसडीओपी प्रतिभा शर्मा, थाना प्रभारी सांची निरीक्षक रामबिलोचन शर्मा, थाना प्रभारी सलामतपुर उप निरीक्षक श्यामराम सिंह, चौकी प्रभारी दीवानगंज उप निरीक्षक सुनील शर्मा सहित दोनों थानों के पुलिस बल और कंट्रोल रूम के स्टाफ की भूमिका रही।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

श्री गणेश उत्सव को लेकर आकर्षक गणेश प्रतिमाओं को अंतिम स्वरूप देने में जुटे मूर्तिकार      |     संकट मोचन हनुमान मंदिर का एक करोड़ की राशि से होगा जीर्णोद्धार,राजस्थानी लाल पत्थरों से होगा भव्य मंदिर निर्माण     |     अक्षय हॉस्पिटल में अनियमितताएं पाए जाने पर आयुष्मान भारत से भुगतान रोका, कारण बताओ नोटिस जारी     |     सेल्समैन की संदिग्ध मौत और राशन वितरण में गड़बड़ी के आरोप, आदिवासी समाज ने दिया 7 दिन का अल्टीमेटम     |     पर्युषण पर्व में नहीं होंगी त्रैमासिक परीक्षाएं, निर्णय लेंगे जिला शिक्षा अधिकारी     |     सीहोर में पानी फिल्टर प्लांट पर क्लोरीन गैस लीक, आधा दर्जन से अधिक लोग प्रभावित     |     एमपी हाईकोर्ट का बड़ा फैसला : प्रोबेशन में 70, 80 और 90 फीसदी वेतन देने का नियम रद्द, कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन     |     पोला तिहार पर रैता व सांकरा में खेलकूद का आयोजन,विजेता दीदी-बहनों को किया सम्मानित     |     प्रस्तावित श्रीराम आर्गेनिक इंडस्ट्रीज का ग्रामीणों ने किया जमकर विरोध,उठा वायु ओर भूजल प्रदूषण व शोषण का मुद्दा     |     धरसीवाँ विधानसभा को विकास कार्यों के लिए ₹2 करोड़ स्वीकृत     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811