विधायक सुरेंद्र पटवा भी रहे मौजूद
नगरपालिका अध्यक्ष प्रियंका राजेंद्र अग्रवाल के कार्यक्रम में शामिल न होने पर रहा चर्चाओं का बाजार गर्म
कार्यक्रम में स्कूली बच्चों को बुलाया लेकिन सम्मान शिक्षकों का प्रतिभाओं का नहीं
मंडीदीप रायसेन। रायसेन जिले की औद्योगिक नगरी मंडीदीप में आज शिक्षा और प्रतिभा का सम्मान एवं मंडीदीप सिविल अस्पताल को मिली बड़ी सौगात सौगात में देखिए केंद्रीय कृषि मंत्री चौहान नीलम निर्मित ओपीडी ब्लॉक का किया लोकार्पण।वही सामाजिक संस्था सेवा समिति द्वारा लगातार 35वें वर्ष विशाल शिक्षक एवं प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए, जबकि भोजपुर विधायक सुरेंद्र पटवा भी मौजूद रहे। 35 वर्षों से चली आ रही इस सम्मान की परंपरा में इस बार भी शिक्षकों, मेधावी विद्यार्थियों और विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाली प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया।

मंडीदीप में आयोजित शिक्षक एवं प्रतिभा सम्मान समारोह में आज शिक्षा, संस्कार और प्रतिभा का संगम देखने को मिला। सेवा समिति द्वारा लगातार 35 वर्षों से आयोजित किए जा रहे इस आयोजन में केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। भोजपुर विधायक सुरेंद्र पटवा सहित जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। सेवा समिति के अध्यक्ष जीवन सिंह पाल जो 35 वर्षों से शिक्षकों और प्रतिभाओं के सम्मान की परंपरा को लगातार आगे बढ़ा रही है और इसी कड़ी में इस वर्ष केंद्रीय कृषि मंत्री चौहान के मुख्य अतिथि के रूप में आयोजन किया गया।

ओबेदुल्लागंज ब्लाक क्षेत्र के सेवानिवृत्त शिक्षकों, मंडीदीप नगर पालिका क्षेत्र के सभी स्कूल संचालकों और शिक्षक शिक्षिकाओं का सम्मान किया गया। इसके साथ ही कक्षा 10वीं और 12वीं में 80 प्रतिशत से अधिक अंक हासिल करने वाले मेधावी विद्यार्थियों को भी सम्मानित किया गया।
इतना ही नहीं, सेवा समिति द्वारा विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली प्रतिभाओं का चयन कर उन्हें भी सम्मानित किया गया। मंच से सम्मान पाकर शिक्षक, विद्यार्थी और प्रतिभाएं उत्साहित नजर आए।

सेवा समिति का यह आयोजन सिर्फ सम्मान समारोह नहीं, बल्कि शिक्षा के क्षेत्र में योगदान देने वाले गुरुजनों और अपनी मेहनत से मुकाम हासिल करने वाली प्रतिभाओं का हौसला बढ़ाने वाली 35 साल पुरानी मिसाल बन चुका है।

मंडीदीप सिविल अस्पताल को मिली बड़ी सौगात केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मंडीदीप सिविल अस्पताल में नवनिर्मित ओपीडी ब्लॉक का लोकार्पण किया। वर्धमान टेक्सटाइल्स लिमिटेड ने सीएसआर फंड से 56 लाख रुपए की लागत से 5 नए ओपीडी कक्ष बनवाए हैं। लोकार्पण के दौरान भोजपुर विधायक सुरेंद्र पटवा समेत जनप्रतिनिधि और अधिकारी मौजूद रहे। शिवराज सिंह चौहान ने अस्पताल का निरीक्षण कर स्वास्थ्य सुविधाओं की जानकारी ली और कहा कि मरीजों को बेहतर इलाज मिले और उपचार के लिए बाहर न जाना पड़े, इसके लिए स्वास्थ्य सुविधाओं का विस्तार किया जाएगा।

नगरपालिका अध्यक्ष रही नदारद
मंडीदीप की प्रथम नागरिक प्रियंका राजेंद्र अग्रवाल और पूर्व जिला भाजपा अध्यक्ष राजेंद्र अग्रवाल की कार्यक्रम से रही दूरी चर्चा का विषय रही। सूत्रों के अनुसार उन्हें इस कार्यक्रम में आमंत्रित नहीं किया गया था। कारण जो भी हो लेकिन आमलोगों से लेकर राजनीतिक गलियारों में दिन भर इसको लेकर चर्चा का दौर जारी रहा।
कार्यक्रम में स्कूली बच्चों को बुलाया लेकिन सम्मान शिक्षकों का प्रतिभाओं का नहीं
कार्यक्रम की आयोजक सामाजिक संस्था सेवा समिति द्वारा कार्यक्रम में स्कूली बच्चों को बुलाया लेकिन सम्मान शिक्षकों का ही सम्मान किया गया। छात्र प्रतिभाओं का नहीं ।जबकि शिक्षक सम्मान के साथ प्रतिभा सम्मान भी आयोजित था। कार्यक्रम में बुलाये हुए छात्र छात्राएं तीन घंटे तक कार्यक्रम में इंतजार करते रहे। लेकिन आयोजकों ने उनके पीने के पानी तक का इंतजाम नहीं किया।बच्चे तीन घंटे तक प्यासे बैठे रहे।कार्यक्रम में बच्चों को सिर्फ भीड़ के कारण बुलाया गया था।