Let’s travel together.

सरकारी कागजों में ही गुलजार है नोनीखेड़ी काजी का यह स्कूल: न बच्चे न पढ़ाई, फिर भी मन रहा मिड-डे मील का जश्न

0 28

अनुराग शर्मा सीहोर

मध्य प्रदेश सरकार भले ही सूबे की शिक्षा व्यवस्था को दुरुस्त करने के बड़े-बड़े दावे करे, लेकिन केंद्रीय कृषि एवं ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान के गृह जिले सीहोर से सामने आई तस्वीर इन दावों की पोल खोलती नजर आ रही है

सीहोर के शासकीय प्राथमिक शाला नोनीखेड़ी काजी में वर्षों से बच्चे पढ़ाई के लिए स्कूल परिसर नहीं पहुंच रहे हैं। इसके बावजूद दस्तावेजों में न केवल बच्चों की फर्जी एंट्री दर्ज हो रही है, बल्कि हाजिरी रजिस्टर में उन्हें कभी उपस्थित तो कभी अनुपस्थित दिखाकर कागजी खेल खेला जा रहा है। हैरान करने वाली बात यह है कि जिन बच्चों की मौजूदगी सिर्फ कागजों पर है, उनके नाम से नियमित तौर पर मध्यान भोजन (मिड-डे मील) पक रहा है और बजट का पूरा पैसा निकाला जा रहा है

स्कूल के रखरखाव और अन्य सुविधाओं के नाम पर शासन से आने वाली राशि का भी खुलकर बंदरबांट किया जा रहा है। संस्था की प्रधान अध्यापिका किरण शर्मा जब परिसर में एक भी छात्र मौजूद नहीं है, तो वह किसे पढ़ाती हैं? यह एक बड़ा सवाल है। इन बच्चों के निजी स्कूलों में चले जाने के बावजूद उनका स्थानांतरण प्रमाण पत्र (टीसी) न जारी करना और किसी भी वरिष्ठ अधिकारी को लिखित शिकायत न भेजना संस्था प्रमुख की कार्यशैली पर गंभीर सवाल खड़े करता है।

विकासखंड शिक्षा अधिकारी और विभागीय तंत्र दफ्तरों तक सीमित हैं। जमीनी निरीक्षण के अभाव में शिक्षक सरकार से मुफ्त की तनख्वाह उठा रहे हैं और बच्चे बुनियादी शिक्षा से वंचित हैं

इस पूरे मामले पर जिला शिक्षा अधिकारी शालू शर्मा ने कहा कि आपके माध्यम से पूरा मामला हमारे संज्ञान में आया है जल्द पूरे मामले की जांच कर कर कार्रवाई करते हैं।

इस पूरे फर्जीवाड़े पर आपकी क्या राय है, या क्या आपके क्षेत्र के सरकारी स्कूलों में भी ऐसी समस्याएं देखने को मिलती हैं?

 

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.

संपादकीय :: कृष्ण को पूजने से ज्यादा जरूरी है, कृष्ण को समझना     |      एच.पी. स्कूल परिसर बना वृंदावन: राधा-कृष्ण के परिधान में पहुंचे बच्चों ने बिखेरी भक्ति की छटा     |     15 दिन बाद तीन घंटे रिमझिम बारिश, किसानों के चेहरे खिले; अंबाडी में डेढ़ फीट तक भरा पानी     |     नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर:: एम्स और पीपल्स अस्पताल के विशेषज्ञ डॉक्टरों ने की ग्रामीणों की जांच     |     श्रीकृष्ण की लीलाओं से गूंजा सेमरा स्कूल, विद्यार्थियों ने मंचन और प्रतियोगिताओं में दिखाई प्रतिभा     |     शिक्षक दिवस विशेष : बच्चों के भविष्य को संवारने में जुटी शिक्षिका रुबीना बेगम     |     सरकारी कागजों में ही गुलजार है नोनीखेड़ी काजी का यह स्कूल: न बच्चे न पढ़ाई, फिर भी मन रहा मिड-डे मील का जश्न     |     मोबाइल पर लूडो खेलते युवक पकड़े, कोतवाली पुलिस की कार्रवाई     |     रायसेन में 4 सितंबर को धूमधाम से मनेगी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी     |     अति भारी बारिश के अलर्ट के बीच  किसानों के लिए कृषि विभाग की एडवाइजरी     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811