घायल प्रहरी दिग्विजय सिंह तोमर को भोपाल रेफर किया
जेल में इस बड़ी घटना के बाद मची अफरा तफरी
कलेक्टर, एस पी,एडिशनल एसपी,एसडीएम पहुंचे जिला जेल
आरोपी जिला जेल में हत्या और हत्या के प्रयास जैसे मामलों में हे बंद
दीपक कांकर रायसेन
रायसेन जिला जेल से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आई है।जहां जेल के अंदर एक विचाराधीन कैदी ने जेल प्रहरी को गोली मार दी। गोली लगने से प्रहरी गंभीर रूप से घायल हो गए हैं, जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद भोपाल रेफर किया गया है।
घटना बुधवार की बताई जा रही है। जानकारी के मुताबिक जिला जेल में तैनात प्रहरी दिग्विजय सिंह तोमर को एक विचाराधीन कैदी निलेश ठाकुर ने गोली मार दी।
बताया जा रहा है कि कैदी जेल का गेट खुलवाकर बाहर भागने की बात कह रहा था। इसी दौरान विवाद के बीच उसने प्रहरी पर गोली चला दी।गोली प्रहरी के कमर से नीचे के हिस्से में लगी और शरीर के अंदर तक चली गई। गोली लगते ही जेल परिसर में हड़कंप मच गया।

जेल कर्मचारियों ने घायल प्रहरी को तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टरों ने एक्स-रे और प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें भोपाल रेफर कर दिया।
बताया जा रहा है कि जिला जेल में बुधवार को स्कूली बच्चों के साथ रक्षाबंधन कार्यक्रम आयोजित होना था। कार्यक्रम के लिए कैदी निलेश निर्वेदी फलों की टोकरी लेकर जेल गेट के पास पहुंचा था। इसी दौरान उसने कथित तौर पर गोली चला दी।
निलेश ठाकुर बरेली के पास दिमाड़ा गांव का रहने वाला बताया जा रहा है। वह हत्या एवं हत्या के प्रयास के मामले में विचाराधीन कैदी के रूप में जिला जेल में बंद था।

घटना की सूचना पर जिला कलेक्टर अरुण कुमार विश्वकर्मा जिला पुलिस अधीक्षक आशुतोष गुप्ता अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक दीपक नायक एसडीम मनीष शर्मा तहसीलदार रायसेन रायसेन कोतवाली पुलिस नगर निरीक्षक नरेंद्र गोयल भी जिला जेल पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया।
सबसे बड़ा सवाल यह हे कि अति सुरक्षा वाले जिला जेल में हत्या,और हत्या के प्रयास जैसे संगीन मामलों के आरोपी कैदी के पास बंदूक पहुंची कैसे?आखिर हथियार जेल के अंदर तक कैसे पहुंचा?क्या सुरक्षा जांच में बड़ी चूक हुई?क्या कैदी को किसी बाहरी व्यक्ति से हथियार मिला?या फिर जेल प्रशासन का ही कोई व्यक्ति ने उसे यह कट्टा मुहैया कराया।इन तमाम सवालों को लेकर जेल प्रशासन की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े हो रहे हैं। बताया जा रहा हे कि आरोपी नीलेश ठाकुर के पास देसी कट्टा जीवित तीन से चार कारतूस,एक मोबाइल और बिमल गुटके के पाउच मिले हे।
फिलहाल पुलिस और जेल प्रशासन पूरे मामले की जांच में जुटा है। घटना के बाद जेल परिसर की सुरक्षा व्यवस्था को भी अलर्ट कर दिया गया है।