Let’s travel together.

किन्नर समाज कजलियां चल समारोह निकला,विभिन्न शहरों से आये किन्नर भी हुए शामिल

0 604

शहर की सड़कों पर किन्नरों का काजलिया जुलूस देखने लगी भीड़

डीजे और ढोल की थाप पर जमकर नाचे किन्नर

राहुल राजोरिया रायसेन

रायसेन में रक्षाबंधन के बाद किन्नर समाज का भव्य कजलियां चल समारोह धूमधाम से निकाला गया। शगुन गार्डन से शुरू होकर नगर के मुख्य बाजारों से गुजरे इस जुलूस में इंदौर, भोपाल, जबलपुर और उज्जैन सहित कई जिलों से आए किन्नर शामिल हुए। ढोल-नगाड़ों की थाप और मंगल गीतों के बीच निकले इस जुलूस का शहरवासियों ने जगह-जगह पुष्पवर्षा कर भव्य स्वागत किया।

रायसेन की सड़कों पर खुशियों और परंपरा का यह अनुपम नजारा किन्नर समाज के वार्षिक कजलियां चल समारोह का है। शगुन गार्डन से कजलियों का पूजन अर्चन कर जैसे ही यह चल समारोह शुरू हुई पूरा माहौल उत्सव के रंग में रंग गया इस विशेष आयोजन में केवल स्थानीय ही नहीं, बल्कि प्रदेश के कोने-कोने से किन्नर समाज के लोग पहुंचे।

इंदौर, जबलपुर, भोपाल और उज्जैन से आए किन्नरों ने पारंपरिक परिधानों में ढोल-नगाड़ों की थाप पर नृत्य कर जुलूस की रौनक बढ़ाई शगुन गार्डन से शुरू होकर यह जुलूस नगर के मुख्य मार्ग और चौराहों से होता हुआ निकला। जुलूस को देखने और आशीर्वाद लेने के लिए सड़कों के दोनों ओर और मकानों की छतों पर लोगों की भारी भीड़ उमड़ी।

स्थान स्थान पर व्यापारियों और नागरिकों ने पुष्पवर्षा कर जुलूस का अभिनंदन किया, वहीं किन्नरों ने भी शहरवासियों को खुशहाली की दुआएं दीं।

इस कार्यक्रम में काजल ठाकुर जगत माँ,तमन्ना गुरु-पूजा नायक किन्नर  भी विशेष रूप से मौजूद रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

‘मांझी’ और ‘चिराग’ के बीच क्या मोड़ लेगा ‘क्रीमी लेयर’ का संघर्ष ?अजय बोकिल     |     बहनों के स्नेह और आशीर्वाद से अभिभूत हुए मंत्री नरेन्द्र शिवाजी पटेल     |     मंडीदीप में कांग्रेस के विरोध प्रदर्शन से सियासी हलचल तेज     |     सेवानिवृत्ति पर सहकारी बैंक शाखा में संदीप केलकर को दी भावभीनी विदाई     |     संस्कृत गौरव दिवस समारोह का हुआ शुभारंभ     |     बलराम जयंती पर किरार धाकड़ समाज ने निकाली शोभायात्रा, नगर में कई स्थानों पर हुआ स्वागत     |     माँ अमका-झमका मंदिर का होगा कायाकल्प     |     नाबालिग से अप्राकृतिक कृत्य के मामले में किशोर न्याय बोर्ड का फैसला, 17 वर्षीय अपचारी बालक दोषी करार     |     गोराटीला झरने के पानी से 4 बच्चों की मौत का मामला, प्रशासन ने 50 लोगों के लिए ब्लड सैंपल, पानी की भी जांच शुरू     |     गौहरगंज में फूटी पाइपलाइन से घरों तक पहुंच रहा गंदा पानी,  रहवासी परेशान     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811