Let’s travel together.

रायसेन जिले का राष्ट्रीय पर्यटन सर्किट का ब्लू प्रिंट तैयार कर जिले को प्रमुख पर्यटन जिले दर्जा दिलाने की मांग

0 84

केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान को टीम समाधान ने सौंपा ज्ञाप

रायसेन। जिले के ऐतिहासिक एवं सांस्कृतिक पर्यटन स्थलों को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने और पर्यटन सुविधाओं के विस्तार की मांग को लेकर सामाजिक संगठन ‘टीम समाधान’ ने केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण तथा ग्रामीण विकास मंत्री एवं विदिशा-रायसेन लोकसभा क्षेत्र के सांसद शिवराज सिंह चौहान को ज्ञापन सौंपा है। टीम समाधान के प्रमुख विजय सिंह राठौर ने बताया कि ज्ञापन में रायसेन जिले को ‘राष्ट्रीय पर्यटन सर्किट’ के रूप में विकसित करने तथा देश का प्रमुख पर्यटन जिला घोषित कराने की मांग की गई है।

ज्ञापन में दो दिवसीय प्रस्तावित पर्यटन परिपथ का सुझाव दिया गया है। इसमें पहले दिन भीमबेटका, भोजपुर और रायसेन किला तथा दूसरे दिन सांची, सुनारी, सतधारा और उदयगिरि का टूर प्लान तैयार कर जिले को देश के प्रमुख पर्यटन रूट में शामिल करने की मांग की गई है।प्रस्ताव में पर्यटकों के लिए परिवहन, रात्रि विश्राम और अन्य सुविधाओं को बेहतर बनाने पर भी जोर दिया गया है।

ज्ञापन में कहा गया कि रायसेन जिले में दो विश्व धरोहर,प्राचीन सभ्यता, ऐतिहासिक स्मारक, बहु तादात में शैलचित्रों की मौजूदगी इसे शैल चित्रों की राजधानी के रूप में विकसित की जा सकती है, वही रायसेन किला, प्राचीन मंदिर और बौद्ध विरासत के महत्वपूर्ण स्थल मौजूद हैं। जिले की पर्यटन क्षमता को देखते हुए इसे राष्ट्रीय पर्यटन मानचित्र पर प्रमुख स्थान दिलाने की आवश्यकता है।

साथ ही सुनारी और सतधारा जैसे अपेक्षाकृत कम चर्चित ऐतिहासिक स्थलों के विकास, पर्यटक सुविधाओं के विस्तार और संरक्षण की मांग भी रखी गई है। संगठन ने उम्मीद जताई कि केंद्रीय स्तर पर पहल होने से रायसेन में पर्यटन को नई पहचान और स्थानीय लोगों को रोजगार के अवसर मिलेंगे। ज्ञापन सौंपने वाले में वरिष्ठ पत्रकार दीपक कांकर, बफी पटेल, राजेश रजक, संतोष मालवीय,देव शाक्य,विनीत माहेश्वरी, उमाशरण श्रीवास्तव, आलोक चौरसिया सहित टीम समाधान के अन्य सदस्य मौजूद रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

केंद्रीय मंत्री  शिवराज सिंह चौहान की अध्यक्षता में जिला विकास समन्वय एवं निगरानी(दिशा समिति )की  बैठक आयोजित     |     आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित साँची उपडाकघर का वर्चुअल किया गया लोकार्पण     |     सावन के अंतिम को गूंजा हर-हर महादेव, 160 कांवड़ियों ने शिवाजी पर चढ़ाया नर्मदा जल     |     तीन दिन की झमाझम बारिश से नदी-नाले उफान पर, दर्जनों गांवों का संपर्क प्रभावित     |     एमपी टुडे की खबर का असर ::हाइवे पर गड्ढों से हादसों के बाद जागा एमपी आरडीसी; हाईवे-18 पर शुरू हुआ गड्ढे भरने का काम     |     लावारिश नवजात शिशु को पुलिस की तत्परता से मिला जीवनदान     |     हर-हर महादेव के जयघोष से गूंजा धरसींवा, हजारों कावड़ यात्रियों ने किया मुक्तेश्वर धाम में जलाभिषेक     |     शारडा एनर्जी एंड पावर लिमिटेड, सिलतरा में साइबर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित     |     मुआवजे की राशि पर फोटो खिंचाकर वाहवाही नहीं, परिवार के साथ खड़े होने की हे जरूरत      |     वेयरहाउस के बाहर ट्रैक्टर-ट्रॉली से मूंग चोरी करने वाला गिरोह गिरफ्तार     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811