Let’s travel together.

भाई-भाई के प्रेम में छिपी है जीवन की सच्ची साधना-मुनि श्री  

0 120

 भाईचारे, त्याग और संस्कारों का संदेश

सागर।मुनि श्री चन्द्र सागर महाराज ने कहा कि परिवार में भाई का रिश्ता अत्यंत अनमोल है। मां-पिता के बाद भाई-भाई के प्रेम, त्याग और परस्पर सहयोग को समझना जरूरी है। उन्होंने कहा कि मनुष्य यदि सच्चा इंसान बन जाए तो भगवान बनने की दिशा में आगे बढ़ सकता है। जीवन में स्वार्थ छोड़कर प्रेम और सेवा को अपनाना ही वास्तविक साधना है।

उन्होंने अपने जीवन के प्रसंगों का उल्लेख करते हुए बताया कि माता-पिता की आज्ञा और संस्कारों का उनके जीवन पर गहरा प्रभाव रहा। गुरु के प्रति श्रद्धा और आत्मानुभूति की चाह ने उन्हें आध्यात्मिक मार्ग पर आगे बढ़ाया।

मुनि श्री गरिष्ठ सागर महाराज ने राम और लक्ष्मण के संदर्भ में कहा की मर्यादा पुरुषोत्तम राम की हर आज्ञा का पालन लक्ष्मण ने किया। राम और भरत के आदर्श भाईचारे का उदाहरण देते हुए कहा कि भरत ने राज्य को अपना अधिकार न मानकर राम की चरण पादुकाओं को सिंहासन पर रखकर सेवक के रूप में शासन किया। यह त्याग और भाई के प्रति समर्पण का अनुपम उदाहरण है।

विद्याधर (आचार्य श्री विद्यासागर) अनंतनाथ (आचार्य श्री समय सागर) जैसे भाईयों के प्रेम और सेवा का प्रसंग सुनाते हुए कहा कि सच्चा भाई वही है जो सुख-दुःख में साथ खड़ा रहे। प्रवचन में संदेश दिया गया कि भाई की कीमत धन से नहीं, प्रेम, त्याग, सेवा और संस्कारों से होती है। आज आवश्यकता है कि परिवारों में स्वार्थ नहीं, बल्कि राम- भरत जैसा भाईचारा जीवित रहे। आचार्य विद्यासागर महाराज और आचार्य समय सागर महाराज ने धर्म का झंडा पूरे विश्व के मानस पर फहराया है। आचार्य संघ में सागर के भी दो भाई मुनिराजो के रूप में धर्म की गंगा बहा रहे है। सीहोरा निवासी रवींद्र जैन के ग्रहस्थ अवस्था के 2 पुत्र मुनिश्री श्रमण सागर और मुनि श्री औचित्य सागर महाराज भी हैं

मुकुट सप्तमी पर लाडू प्रतियोगिता

मुकुट सप्तमी पर लाडू प्रतियोगिता में 23 प्रतियोगियों ने भाग लिया था 5 से 18 किलो वजन तक के लाडू बनाए गए थे चयन समिति ने डॉ रिद्धि जैन, अधिवक्ता सिद्धि जैन नीता राजकुमार जैन बरा को प्रथम पुरस्कार आटा चक्की, प्रीति जैन भगवानगंज को एयर फायर द्वितीय पुरस्कार, दीक्षा शशांक चश्मा विद्यासागर नगर को इंडक्शन तृतीय पुरस्कार के लिए चुना गया।

सांत्वना पुरस्कार के लिए सविता मोदी, अमिता जैन, नीलू जैन, कविता जैन अरिहंत विहार, रुचि जैन, वर्षा जैन बाहुबली को चातुर्मास कमेटी ने पुरस्कार दिए।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

बुरहानपुर में राब्ता मदारिस इस्लामिया अरबिया मध्य प्रदेश का आम अधिवेशन संपन्न     |     उपमुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने भगवान श्री महाकालेश्वर के दर्शन किए     |     51 शक्तिपीठों के शक्ति धाम प्रकल्प से देश में आध्यात्मिक चेतना का होगा विस्तार- विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र  तोमर     |     युवा आपदा मित्र योजना अंतर्गत 150 युवाओं का सात दिवसीय आपदा प्रबंधन प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित     |     रायसेन में अब रात 10 बजे के बाद नहीं बजेगा डीजे, तेज आवाज पर होगी कार्रवाई     |     छात्रावास के पास शराब दुकान से छात्राओं की सुरक्षा पर चिंता, हटाने की मांग तेज     |     विद्युत पेंशनर्स की दो प्रमुख मांगों को लेकर संघर्ष पर अहम विचार विमर्श                  |     जिला पंचायत सीईओ ने उद्यमियों, व्यापारियों के साथ किया संवाद     |     नहीं रहे रायसेन के वरिष्ठ पत्रकार महेंद्र तोमर, पत्रकार जगत में शोक की लहर     |     पत्रकार पर जानलेवा हमले के आरोपियों पर सख्त कार्रवाई की मांग     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811