Let’s travel together.

नगरीय निकाय चुनाव को लेकर हुई भाजपा नेताओं की आमसभा

0 136

सांची रायसेन से देवेंद्र तिवारी

नगर परिषद चुनाव का मतदान 13 जुलाई को होगा नगरीय निकाय चुनाव को लेकर भाजपा नेताओं ने आज बसस्टेंड परिसर में भाजपा उम्मीदवारों को जिताने आमसभा आयोजित की गई इसमें भाजपा उम्मीदवारों को जिताने की अपील की गई ।
आज नगर परिषद चुनाव में भाजपा उम्मीदवारों को विजई बनाने के लिए नगर के बसस्टेंड परिसर में एक सभा आयोजित की गई इस सभा को स्वास्थ्य मंत्री डॉ प्रभूराम चौधरी ने संबोधित किया तथा भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं सिलवानी विधायक ठा रामपाल सिंह ने भी मतदाताओं से अपील की इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष डा जयप्रकाश किरार सहित अनेक पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे । इस अवसर पर डॉ चौधरी ने सभा को संबोधित करते हुए अपने द्वारा क्षेत्र में किए गए विकास गिनाते हुए कहा कि सांची को सुंदर बनाने तथा विकास शील बनाने के लिए आवश्यक है कि नगर परिषद में भाजपा उम्मीदवारों को विजई बनाकर परिषद में भाजपा उम्मीदवारों को विजई बनाये तथा उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान लगातार इस क्षेत्र के विकास के लिए प्रतिबद्ध है तथा दिलचस्पी ले रहे हैं तब आवश्यक है कि हम नगर परिषद में भी भाजपा की परिषद का गठन करने में सहयोग करें जिससे नगर का विकास हो सके । इस अवसर पर सिलवानी विधायक ठा रामपाल सिंह ने कहा कि केंद्र सरकार तथा राज्य सरकार लगातार विकास कर रहीं हैं उन्होंने राममंदिर कश्मीर में धारा 370 समाप्त की तथा आतंकी संगठनों का सफाया किया उन्होंने सरकार द्वारा लगातार किये जा रहे विकास की प्रशंसा की एवं डा चौधरी द्वारा लगातार किये जा रहे विकास पर भी प्रकाश डाला उन्होंने कांग्रेस सरकार की जनता विरोधी नीतियों को भी गिनाया तथा कहा पिछली कमलनाथ सरकार ने शिवराज सरकार द्वारा जनहित कारी योजनाओं को बन्द कर दिया जिससे जनता ने उन्हें सड़क पर ला खड़ा किया तथा आगे भी जनता लगातार भाजपा को विजई बनाकर नगर को स्वच्छ व सुंदर बनाने में सहयोग करेगी इस अवसर पर अनेक नेताओं ने सभा को संबोधित करते हुए भाजपा उम्मीदवारों को जिताने की अपील की ।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

मंगोलिया से गुरुवार को साँची लौटेंगे भगवान बुद्ध के शिष्यों के अस्थि कलश      |     प्रशासन ने की भूमाफिया पर बड़ी कार्यवाही रसूखदारों के राजस्व विभाग ने उड़ा दिए होश      |     मीनाक्षी नटराजन का नामांकन निरस्त होने के विरोध में कांग्रेस का सत्याग्रह और मौन उपवास     |     43 डिग्री टेम्परेचर में उपवास पर बैठे रहे कांग्रेसी,नामांकन निरस्त मामले में निर्वाचन आयोग का किया विरोध      |     पेंशनर्स ने 6 सूत्रीय मांगों को लेकर दिया ज्ञापन      |     नाम भले ‘काॅकरोच’ हो, लेकिन एप्रोच में संजीदा होना होगा..अजय बोकिल      |     शिवपुरी में कांग्रेस का प्रदर्शन: मीनाक्षी नटराजन के समर्थन में वरिष्ठ नेताओं ने किया उपवास     |     कैसे साइकिल से लग्जरी कारों तक पहुंचा काल भैरव मंदिर का स्वयंभू नाना सरकार?     |     राजगढ़ के महेंद्र छाजेड़ का देहदान, ‘नगर रत्न’ की उपाधि से सम्मानित     |     NH-45 पर धान से भरे ट्रक में लगी आग: शॉर्ट सर्किट की आशंका, फायर ब्रिगेड ने पाया काबू     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811