सिलतरा पुलिस को मिली सफलता
सुरेंद्र जैन धरसीवा
ढाबा के सामने से फेक्ट्री कर्मी की बाइक चुराने वाले अज्ञात चोर का पता लगाकर उसे परसतराई गांव से बाइक सहित गिरफ्तार करने में सिलतरा पुलिस को सफलता मिली है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार सिलतरा की घनकुल स्टील फेक्ट्री में सुपरवाइजर के पद पर कार्यरत राहुल सिंह ड्यूटी के दौरान रात्रि लगभग 12 बजे वह अपने हेल्पर रवि सिंह के साथ कंपनी की मोटरसाइकिल हीरो एचएफ डीलक्स क्रमांक CG 04 PB 5381 से भोजन करने आशीर्वाद ढाबा सिलतरा गया था जहां दोनों ने मोटरसाइकिल ढाबे के बाहर खड़ी की ओर अंदर भोजन करने चले गए भोजन के बाद इसके बाद वह बाहर रखे तखत पर सो गए सुबह लगभग 05:00 बजे उठे तो मौके से उनकी मोटरसाइकिल गायब थी
सीएसपी लंबोदर पटेल ने बताया राहुल सिंह की रिपोर्ट पर थाना सिलतरा में अपराध क्रमांक 32/2026, धारा 303(2) बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया विवेचना के दौरान पुलिस टीम द्वारा प्रार्थी एवं गवाहों से पूछताछ कर उनके कथन दर्ज किए गए तथा घटनास्थल का निरीक्षण कर मौके का नक्शा तैयार किया गया विवेचना के दौरान मुखबिर से प्राप्त सूचना के आधार पर संदेही शनि उर्फ शानी शाहिस पिता लीलाराम शाहिस, उम्र 26 वर्ष, निवासी ग्राम राहोद, थाना शिवरीनारायण, जिला जांजगीर-चांपा, हाल पता परसतराई, थाना धरसींवा, जिला रायपुर को पकड़कर पूछताछ की गई पूछताछ में आरोपी द्वारा मोटरसाइकिल चोरी करना स्वीकार किया गया। आरोपी के मेमोरण्डम कथन के आधार पर चोरी गई मोटरसाइकिल हीरो एचएफ डीलक्स क्रमांक CG 04 PB 5381 को बरामद कर विधिवत जब्त किया गया आरोपी को 16अगस्त को रात्रि 23:50 बजे गिरफ्तार कर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई के उपरांत न्यायालय में पेश किया गया ।